रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास
डेहरी ऑन सोन स्टेशन पंडित दीनदयाल रेलवे स्टेशन -गया के बीच मे सबसे ज्यादा राजस्व देता है डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन ग्रेड वन में आने के बाद भी अपनी सुविधाओं से महरूम है डालमियानगर को जोड़ने वाला रेलवे पुल बनकर तैयार होने के बाद भी अधूरा स्थिति में छोड़ दिया गया है इसी तरह यात्री आवागमन कर रहे हैं प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों को बैठने के लिए यात्री शेड की कोई व्यवस्था नहीं है लंबे के लिए जाने वाली ट्रेनों का ठहराव भी आज तक नहीं हो सका है पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है और पुराना टिकट घर में शौचालय भी बरसों पुराना काम कर रहा है यहां यात्रियों से केदार के माध्यम से पैसा वसूल किया जाता है और सुविधा और सफाई के नाम पर जीरो है वर्षों से यहां के स्टेशन पर ठहराव के लिए मजबूती से सांसद विधायक किसी ने प्रयास नहीं किया है इसका मिसाल रेलवे स्त्रोत से मिला है
RTI के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 मे निम्लिखित रेलवे स्टेशनो का राजस्व-
डेहरी ऑन सोन -29 करोड़
सासाराम -22.7 करोड़
एएन रोड -14 करोड़ भभुआ रोड 11 करोड़ पिछले कई सालों से डेहरी ऑन सोन के साथ पंडित दीनदयाल मंडल द्वारा किया जा रहा है तथा मुलभुत सुविधाएं नहीं दी जा रही है और ना ही ट्रेनों का ठहराव l डेहरी ऑन सोन ने डालमिया नगर फैक्ट्री स्क्रैप से 90 करोड़ का राजस्व दिया है l सासाराम मे 6 ट्रेनों का ठहराव भी डेहरी से ज्यादा है l डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर अगर ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है तो बड़ी आंदोलन की तरफ डेहरी शहर बढ़ेगा l ट्रेनों के ठहराव मे डेहरी ऑन सोन स्टेशन को डीडीयु-गया के बीच मे राजस्व के आधार पर प्राथमिकता मिलनी चाहिए
अगर ECR जोन ट्रेनों का ठहराव डेहरी ऑन सोन मे देते है तो रेलवे को प्रत्येक वर्ष 8-10 करोड़ अतिरिक्त राजस्व कि प्राप्ति डेहरी ऑन सोन स्टेशन से होगीl 13 साल मे सिर्फ एक बड़े ट्रैन का ठहराव सियालदाह -अजमेर एक्सप्रेस का हुआ है
18639/40 आरा रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस, 12357/58 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस (द्विसाप्ताहिक), 12349/50 गोड्डा नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (सप्ताहिक),
12937/38 हावड़ा-गाँधीधाम गरबा एक्सप्रेस (साप्ताहिक),
15021/22 शालीमार-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस,
12323/24 हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस, द्विसाप्ताहिक 11427/28 पुणे-जसीडीह एक्सप्रेस साप्ताहिक
12319/20 आगरा कोलकाता एक्सप्रेस साप्ताहिक
22823/24 भुवनेश्वर न्यू दिल्ली एक्सप्रेस
12495/96 कोलकाता बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस साप्ताहिक
22805/06 भुवनेश्वर आनंदविहार एक्सप्रेस
22323/24 कोलकाता गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस साप्ताहिक
12319/20 सियालदाह आनंदविहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12379/80 सियालदाह अमृतसर जलीयवालI बाग़ एक्सप्रेस
उक्त जानकारी कई सामाजिक लोगों द्वारा रेल मंत्रालय से रेल मंडल तक दिए जाने के बाद भी जीएम और डीआरएम द्वारा देहरी रेलवे स्टेशन पर कृपा दृष्टि नहीं की गई डेहरी अंश के
आर के सिंह, अमित कुमार,रॉकी चंद्रवंशी, कुमार राजू सिंह, संजय यादव, सुमित कुमार,आदर्श कुशवाहा, संतोष सिंह, विश्वजीत यादव, रंजन प्रकाश, तरुण सिंह, पुनीत सिंह, प्रांजल मिश्रा, नितेश श्रॉफ, जयंत राज, विवेक, अजीत कुमार कुशवाहा इत्यादि ने रेल प्रशासन से मांग किया है कि उक्त बिंदुओं पर ध्यान देते हुए रेल सुविधा मुहैया कराया जाए उसके लिए लड़ाई लड़ने के लिए लोग आंदोलन का रूप अख्तियार करेंगे
~1.jpg)