रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
पूर्व मध्य रेलवे,दानापुर के मंडल रेल प्रबन्धक के मार्गदर्शन में 9 जून को अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस के अवसर पर रेलवे समपारों पर होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जन-सामान्य में जागरूकता पैदा करने के लिये मंडल के सभी रेल खण्डों के समपारों (लेवल क्राॅसिंग) तथा विभिन्न स्टेशनों पर जन जागरण अभियान चलाया गया।
इस दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं को रेलवे समपारों पर सतर्कता अपनाने से संबंधित नियमों को विशेष रूप से समपार(लेवल क्रोसिंग), पार करते समय खतरों के बारे में जागरूक भी किया गया।
इसी क्रम में मंडल के विभिन्न रेल खण्डों पर स्काउट एवं गाईड के सदस्यों एवं रेलवे पर्यवेक्षकों द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं को मोटर वाहन से संबंधित संरक्षा बरतने की जानकारी दी गई;साथ ही साथ संरक्षा से संबंधित पम्पप्लेट्स का वितरण किया गया।
जिसमें निम्नलिखित संदेश दिये गयेः-
1)अनाधिकृत रेलवे क्राॅसिंग सुरक्षित तरीके से पार करें।
2)रेलवे की पटरी कानों में ईयरफोन या मोबाईल लगाकर पार करना, अपनी जिंदगी से खिलवाड़ करना है।अपने जीवन की कीमत पहचाने।
3)चौकीदार वाले फाटक में चौकीदार को डरा धमका कर गेट खुलवाना अपनी व रेल यात्रियों को मौत का आमंत्रण देना है।4)क्राॅसिंग पर लगाया गया सिगनल यदि लाल हो अथवा बैरियर/फाटक गिरा हो,तो बैरियर उठाकर ,उसके बगल से या किसी अन्य तरीके से रेलवे लाईन पार न करें।
5) रेलवे फाटक पार करने से पहले कृप्या रूकें,दोनों तरफ से देखें कि कोई रेलगाङी या ट्राॅली तो नहीं आ रही है,फिर आगे बढें।
6)पैदल या गाङी से रेलवे लाईन वहीं पार करें,जहाँ अधिकृत रेलवे क्राॅसिंग हो।
7)कृप्या याद रखें कुछ पल का इंतजार हमारी जिन्दगी बचा सकती है।हमारे परिवार एवं बच्चों का भविष्य हमारे ही जीवन पर आश्रित है।अतः जीवन की रक्षा करें।
अन्तरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस-2022 के अवसर पर,समपार फाटक संरक्षा स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मंडल साँस्कृतिक संघ के कलाकारों द्वारा मंडल रेल प्रबंधक,दानापुर तथा प्लेटफाॅर्म संख्या दस पर प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी/हाजीपुर की उपस्थिति में नुक्कड़ नाटक"आप सोंचते क्यो नहीं" का मंचन के माध्यम से लोगों को सतर्कता एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया।
मंडल के सभी मुख्य स्टेशनों पर भी,ऑडियो एवं विडियो क्लिप के माध्यम से लेवल काॅर्सिंग से जुङे संरक्षा संबंधी जागरूकता का लगातार प्रसारण किया गया।
वहीं विभिन्न शाखा के रेलवे सुरक्षा बल,वरीय प्रशाखा अभियंता,कनीय अभियंता,यातायात निरीक्षक,संरक्षा सलाहकार,स्काउट एवं गाईड के द्वारा झाझा-डीडीयू,बख्तियारपुर-तिलैया,फतुहा-इस्लामपुर,दनियावां-बिहारशरीफ,किऊल-गया,पटना-गया एवं दिलदारनगर-ताङीघाट रेलखण्ड में 185 समपार फाटक पर सङक यात्रियों को काउन्सलिंग किया गया।
रेल सुरक्षा बल और उनके आरक्षी/निरीक्षक के द्वारा अधिकतम दुर्घटना संभावित 17 समपार फाटकों पर सङक यात्रियों को काउन्सलिंग किया गया।
विभिन्न शाखाओं के निरीक्षक/पर्यवेक्षक/संरक्षा सलाहकार के द्वारा अनाधिकृत क्रासिंग पर हैण्डबिल का वितरण,सेफ्टी पम्पप्लेट्स का पेस्टिंग तथा अनाधिकृत रूप से रेलवे लाईन पार करनेवाले व्यक्तियों को कुल 35 स्थानों पर काउन्सलिंग किया गया।
