रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
वाणिज्य संकाय, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय,जुमहार बिहार द्वारा आकॉउंटिंग वर्कशॉप फ़ॉर स्टार्टअप पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के आयोजक वाणिज्य संकाय के सहायक प्राध्यापक डॉ विशाल कुमार रहे। डॉ विशाल द्वारा इस कार्यशाला में एम.बी.ए, एम.कॉम ,बी.कॉम ,बी.एम.एस और बी.बी.ए के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया था। डॉ विशाल ने आज के आधुनिक युग मे लेखांकन को युवाओं के लिए रोजगार हेतु बेहतर विकल्प बताया। इसके सन्दर्भ में डॉ विशाल ने दिल्ली, मुम्बई, कोलकता व चेन्नई जैसे वाणिज्यिक शहरों का उदाहरण लिया।उल्लेखनीय है कि इन शहरों में बिहार के छात्रों द्वारा बेहतर प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र के युवाओं में मनोबल बढ़ाने का बेहतर प्रयास किया जा रहा है। परन्तु यह संख्या उतनी ही है जैसे ऊँट के मुह में जीरा। इस कार्यशाला में डॉ विशाल लेखांकन के पुराने तरीकों से इतर आधुनिक तरीक़े से नई कम्पनियों के वित्तीय विवरण को बनाने और समझने की प्रक्रिया पर छात्रों का ध्यान आकर्षित किया। इस कार्यक्रम को संस्थान के सचिव गोविन्द नारायण सिंह ने अच्छी शुरूवात बताया तथा भविष्य में इस तरह के कार्यशाला की पुनरावृत्ति पर उम्मीद जताई।डॉ विशाल ने यह उम्मीद करते हुए छात्र-छात्रों को शुभकामनाएं दी कि अपने बिहार में वह ऊर्जा है जिसको लेखांकन की दिशा में प्रोत्साहित करने की जरूरत है तभी हम सुखी और समवृद्ध बिहार की कल्पना कर सकते हैं।
