रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा ,वारिस अली
डेहरी /इंद्रपुरी
डेहरी प्रखंड के चकंहा पंचायत भवन पर बृहस्पतिवार को पंचायत प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री का वीडियो कॉन्फ्रेंस सुनाया गया साथ ही मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच एवं पंचों के बीच समाज सुधार अभियान का पत्रक भी बांटा गया कान्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बताते हुए कहा कि शराब के सेवन के कारण युवाओं में मृत्यु दर बूढ़े लोगों की अपेक्षा काफी अधिक है विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार शराब लगभग 200 बीमारियों को बढ़ाती है शराब के सेवन से कैंसर,एड्स, टीवी, लिवर एवं दिल की बीमारियां के साथ-साथ हिंसक प्रवृत्ति को भी बढ़ाता है वही बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के बारे में बताते हुए कहा कि बाल विवाह लड़कियों के शारीरिक, मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक विकास को प्रभावित करता है वहीं दहेज प्रथा की वजह से समाज में लड़कियों को उनके जन्म से ही बोझ समझा जाता है मौके पर मुखिया पूनम देवी, बड़ीहा गांव के वार्ड नंबर 2 के पंच व डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, सरपंच मालती देवी, उपसरपंच सुरेंद्र सिंह, उप मुखिया सत्येंद्र कुशवाहा, निर्मल पांडे, वार्ड सदस्य गणेश पांडे, अमन कुमार, रामायण राम समेत दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित हुए
