रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
काराकाट विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक कॉ अरुण सिंह, बंजारी में डालमिया सीमेंट के मैनेजमेंट ग्रुप से, पत्थर कट्टी मजदूर एवम पैकिंग प्लांट मजदूरों की समस्याओ को लेकर बंजारी के एमडी सहित कार्यालय में सक्षम पदाधिकारियों से वार्ता किए, जिसमें मैनेजमेंट ग्रुप ने मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। वार्ता में ऐक्टू के नेता अशोक सिंह, अनिल कुमार सिंह कार्यरत मजदूर मोहन पासवान, विनोद पासवान, रंगलाल जी, विपिन जी, सहित कई मजदूर नेता उपस्थित रहे।
