रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के तत्वावधान में आज विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर42 बिहार बटालियन एन सी सी द्वारा वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ एम.एल.वर्मा ने सम्पूर्ण व सम्वृद्ध भारत की कल्पना का मूलाधार पर्यावरण से समवृद्ध भारत के रूप में देखा। साथ ही विश्वविद्यालय के सचिव
गोविंद नारायण सिहं ने पर्यावरण को हथेली रूपी भारत के हस्त रेखा के रूप में स्पष्ट किया और बताया कि ऐसे कार्यों से ही स्वस्थ पर्यावरण और सम्वृद्ध भारत का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने पर्यावरण के महत्ता को स्पष्ट करते हुए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन गाँव-गाँव में आयोजन पर विशेष बल दिया जिससे लोगों में पर्यावरण से सम्बंधित जानकारी को प्रेषित कर जागरूक बनाया जा सके। विश्वविद्यालय के एनसीसी इंचार्ज डॉ मयंक कुमार राय( असिस्टेंट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग) ने विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत के युवाओं की महती भूमिका को पर्यावरण के संदर्भ में स्पष्ट करते हुए बताया कि भारत के युवाओं के लिए कुछ भी असंभव नही है। युवाओं में पर्यावरण की मूल बातों का संचार कर एक बेहतर कल का निमार्ण किया जा सकता है। इस संदर्भ में पर्यावरण के प्रति विश्वविद्यालय की तन्मयता और सहयोग को सम्वृद्ध भारत के लिए संजीवनी के रूप में देखा।
