रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा ,वारिस अली
डेहरी /रोहतास
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज डेहरीऑन सोन स्टेशन पर भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा 18 बैच के सहायक मंडल अभियंता सुमन कुमार एव भारतीय रेल सांकेतिक सेवा 19 बैच के सहायक मंडल संकेत एंव दूरसंचार अभियंता अविनाश यादव ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की ।
विदित हो कि संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण विषय पर स्टॉकहोम में सन् 1972 में 05 से 16 जून तक एक सम्मेलन का आयोजन किया गया था । उसी के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 05 जून को ‘‘अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस‘‘ मनाया जाता है। इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम ‘‘ओनली वन अर्थ" (Only One Earth) है ।
पर्यावरण संरक्षण में रेलवे का योगदान अति महत्वपूर्ण है । भारतीय रेल दुनिया में सबसे बड़ा हरित रेलवे बनने के लिए मिशन मोड में काम कर रहा है । इसी कड़ी में बॉयो टॉयलेट, उर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं वृक्षारोपण आदि की दिशा में काफी कार्यों का निष्पादन किया गया है । उपरोक्त के अलावा पर्यावरण संरक्षण के अन्य क्षेत्रों में भी काफी कार्य किए गए हैं । वर्तमान परिवेश में भारतीय रेल सबसे संरक्षित, सुरक्षित, गतिमान, हरित एवं पर्यावरण मित्रवत यातायात साधन बनकर उभरी है ।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम मे दोनो अधिकारियो के अलावा स्टेशन प्रबंधक मुना रजक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य मनोज यादव,ईसीआरकेयू उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मृत्युंजय मिश्रा, हेल्थ निरीक्षक अविनाश आर्यान सहित कई रेलकर्मी व अधिकारी शामिल थे।
