कैंसर रोग के इलाज में हल्दी के उपयोगिता पर अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन


 

रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के तत्वावधान में त्वचा के माध्यम से कैंसर रोग के इलाज में हल्दी की उपयोगिता विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मोनाश विश्वविद्यालय, मलेशिया कैंपस  के डॉ राजेश  श्रीधरन नैयर ने भाग लिया। अपने वक्तव्य के दौरान डॉक्टर नैयर ने कैंसर रोग के उपचार के दौरान किस प्रकार से उसे शरीर के त्वचा पर हल्दी की बनी हुई दवा एवं उसके उपयोग के माध्यम से सफलता पाई जा सकती है उस पर विस्तार से प्रकाश डाला ।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, कुलपति प्रोफेसर एम एल वर्मा, सचिव गोविंद नारायण सिंह प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के डीन एवं प्राध्यापक डॉ धर्मेंद्र कुमार,प्रो ललितेश्वर प्रताप सिंह, संजीव कुमार कर, वेदांत कुमार ,शशि रंजन सिंह ,महेंद्र कुमार, सृष्टि कुमारी, गरिमा त्रिपाठी ,विकास कुमार, अतुल शुक्ला, राज राजेश्वर सिंह,उप प्राचार्य भुवनेश्वर दत्त त्रिपाठी एवं छात्र छात्राओं ने विद्वान वक्ता की बातों को सुना एवं इससे होने वाले लाभों की चर्चा की।