बारह पत्थर वार्ड नंबर 35 का पानी टंकी बना अपराधियों का अड्डा



रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

नगर थाना से कुछ ही दूरी पर बारापत्थर वार्ड नंबर 35 पानी टंकी है जो हीरोइन माफियाओं एवं अपराधियों का अड्डा बना हुआ है दिन पर दिन अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है सुबह 7:00 बजे से करीब 12:00 बजे तक सैकड़ों की संख्या में झुंड बाई झुंड असामाजिक तत्व के लोग आते और जाते हैं शाम करीब 5:00 बजे से 10:00 बजे रात तक इसी तरह आते जाते हैं कभी पानी टंकी का चारदीवारी का रड काटकर तो कभी पानी टंकी कैंपस में बने भवन को ताला तोड़कर समान का चोरी करते हैं कल दिनांक 5/6/2022 को पानी टंकी कैंपस में बने भवन को ताला तोड़ा गया तकरीबन शाम 4:00 बजे से चोरी करने के नियत से किया गया इन असामाजिक तत्वों को लोगों से मोहल्ले वाले भी परेशान रहते हैं ना जाने कहां कहां से असामाजिक तत्व के लोग चले आते हैं और यह अड्डा बन गया है वहीं उपस्थित भीम आर्मी अनुमंडल अध्यक्ष सोनू खान एवं युवा राजद प्रधान महासचिव दीपक चंद्रवंशी ने बताया कि बहुत छोटे-छोटे उम्र के बच्चे नशे में चूर रहते हैं सुबह होते ही नशेड़ीओ का अड्डा बन जाता है नशे के लालच में ही इन्हीं लोग चोरी करते हैं शहर के कोने-कोने से नशेड़ी आते हैं जिन्हें हम लोग जानते भी नहीं हैं यह पानी टंकी एक अड्डा बन गया है प्रशासन को सब जानकारी होते हुए इस तरह के घटना पर लगाम नहीं लग रहा है नगर में चोरी की घटना बढ़ गई है चिंता का विषय है कभी भी बड़ी घटना होने की संभावना है इसके लिए प्रशासन जिमवार होगा वही मोहल्ले के लोगों ने पानी टंकी कैंपस का चार दीवार अधूरी होने के कारण असामाजिक तत्वों को अड्डा बनने का कारण बताया दीपक चंद्रवंशी ने बताया कि जो पानी टंकी का इंजीनियर अभिषेक आनंद उनसे मेरी बात हुई है उन्होंने कहा है कि बहुत जल्द चारदीवारी का काम पूरा होगा