रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
. डेहरी अनुमंडल स्थित ग्राम शिवपुरी कॉलोनी में गली नाली पीसीसी नवीकरण कर संपर्क रोड से जोड़ने की मांग को निवासियों ने सांसद महाबली सिंह से ज्ञापन देते हुए किया है समाजसेवी ललन सिंह कुशवाहा ने मांग पत्र में कहां है कि बरसात के समय में कच्चा रास्ता होने से बच्चे बूढ़े महिलाएं एवं छात्र छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा किसी के घर नई नवेली दुल्हन को लाने ले जाने में भी परेशानी हो रही है इसके कारण दूर के रिश्तेदार भी आने से कतराते हैं ऐसी स्थिति बेहद खराब बनी हुई है इस आवासीय कॉलोनी में मकान की नालियों का गंदा पानी बहाव होने की भी एक समस्या है कीचड़ का फैलाव बढ़ चुका है समस्या यह है कि श्री पी एन सिंह के घर से भारत भूषण शुक्ला के घर होते हुए अजय यादव तथा दिलीप चंद्रवंशी एवं धर्मराज चौधरी के घर तक दूसरा गली संपर्क करो सनी पांडे के घर से महेश भूषण शुक्ला तथा जगदीश सिंह यादव के घर होते हुए शिव कुमार राम के गेट तक पीसीसी ना लीगली बनाने के लिए कई बार आवेदन स्थानीय अनुमंडल प्रशासन नगर प्रशासन को भेजा जा चुका है इसके बावजूद भी शिवपुरी खोलने के निवासी परेशानी का दंश झेल रहे हैं ऐसी विषम परिस्थिति में सांसद निधि से उक्त कार्य कराने की मांग की गई समाजसेवी ललन सिंह कुशवाहा ने अतिथि भवन में पधारे सांसद महाबली सिंह से अपने मोहल्ले वासी धर्मराज चौधरी राधेश्याम सिंह मनोज कुमार सिंह रीता देवी युगल चौधरी सत्य नंद बेबी देवी अजय सिंह इत्यादि तीन दर्जन लोगों के साथ अपना मांग पत्र सांसद को सौंपा सांसद महाबली सिंह ने आश्वासन दिया कि यथाशीघ्र इस कार्य पर विचार किया जाएगा और मेरी कोशिश होगी कि काम जल्द से जल्द करा दें
