रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा ,वारिस अली
डेहरी /इंद्रपुरी
इंद्रपुरी क्षेत्र के चकना पंचायत अंतर्गत बड़ीहा गांव में बृहस्पतिवार को डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर केंद्र सरकार के 8 साल बेमिसाल का पर्चा वितरण किया अनंत पांडे ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 8 वर्षों में ऐतिहासिक कार्यों को कर डाला अंत्योदय योजना के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 80 करोड लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण किया गया तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11करोड़ शौचालयों का निर्माण हुआ वही देश के अन्नदाता किसानों के हित में पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 11 करोड़ किसान परिवारों को प्रतिवर्ष₹6000 की सहायता राशि दी गई वही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 3 करोड लोगों को 500000 रुपए तक का मुफ्त इलाज मिला 18 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए गए वही पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत महिलाओं को 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीएमसीएच विश्व का सबसे बड़ा अस्पताल होगा जिसमें 5462 बेड की व्यवस्था की गई है वहीं शिक्षा के क्षेत्र में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से अब तक 117923 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे उद्योग जगत में 16000 नए उद्यमियों को ₹1000000 की सहायता राशि उपलब्ध की गई कृषि क्षेत्र में कृषि विभाग को 7700 करोड़ का बजट दिया गया तथा हर घर नल का योजना के अंतर्गत 90000 ग्रामीण तथा शहरी वार्डों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया वही प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्र में 19 लाख निशुल्क पक्के मकान बनाए गए श्री पांडे ने अभी बताया कि पर्चा वितरण कार्यक्रम लगातार सभी शक्ति केंद्रों के प्रत्येक गांव में कार्यक्रम चलाया जाएगा ताकि आम जनता केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सके मौके पर बूथ अध्यक्ष अक्षय पांडे, अभिनव पराशर, शशि भूषण पांडे, शिवम कुमार, सूर्यकांत पांडे समेत अन्य लोग उपस्थित हुए
