बिक्रमगंज अनुमंडल मुख्यालय में ​​​​​​नासरीगंज रोड में बैंक से दिनदहाड़े छह लाख रुपए की लूट



रिपोर्ट ;-  वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

रोहतास जिले में एक स्वयं सहायता समूह के बैंक से लूट का मामला प्रकाश मैं आया है। प्राप्त खबर के अनुसार शुक्रवार को दिन-दहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने 6 लाख से अधिक की लूट की घटना को अंजाम दिया है। उपरोक्त  घटना बिक्रमगंज अनुमंडल मुख्यालय में ​​​​​​नासरीगंज रोड के आरएन गैस एजेंसी वाली गली में हुई है। यहां भारत स्वयं सहायता समूह के बैंक का कार्यालय था। बाइक सवार 6 अपराधी शुक्रवार को पहुंचे। कुछ देर में ही घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलने के बाद  दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास दो बाइक पर छ हथियरबंद अपराधी बैंक में पहुंचे। उस समय बैंक में 5 कर्मी और एक महिला ग्राहक थी। अपराधियों ने सभी को बंधक बना कर एक कमरे में बंद कर लूट की घटना को अंजाम दिया। लगभग 20 मिनट लूट की घटना को अंजाम देकर चलते बने। घटना के बाद किसी तरह बैंक कर्मियों ने शोर मचाया। जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद प्रशिक्षु एसपी और बिक्रमगंज थानाध्यक्ष के रामदास दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। बैंककर्मियों से पूछताछ कर रहे हैं।

सभी 6 अपराधी थे हथियारबंद

बैंक के यूनिट मैनेजर राम बालक सिंह ने बताया कि कुल 6 हथियारबंद अपराधी ने बैंक में एक साथ एंट्री ली थी। सभी ने अपने चेहरे पर नकाब लगाया था। हथियार के बल पर स्टाफ को रूम में बंद कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में 6 लाख 19 हजार की लूट हुई है। बैंक में महिला स्वंय सहायता समूह की सदस्या से भी 35 हजार लूट लिए गए। बैंक में सीसीटीवी कैमरा नहीं था।