बाल श्रम के विरुद्ध जिला अधिकारी ने कई निर्देश जारी किया और जागरूकता अभियान पर बल दिया


 


रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 


समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में प्रधान सचिव, श्रम संसाधन विभाग श्री अरविंद चौधरी द्वारा श्रम विभाग,नियोजन विभाग ,ITI के प्राचार्य आदि के साथ समीक्षा बैठक की गई। 

उक्त बैठक में जिलाधिकारी रोहतास श्री धर्मेन्द्र कुमार एवं डीडीसी रोहतास श्री शेखर आनंद भी शामिल हुए।

समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव महोदय तथा जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

श्रम विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

नियोजन विभाग के तहत चलाई जा रहे सभी 64 कौशल विकास केंद्रों के परफॉर्मेंस की समीक्षा की गई।

ज़िले के 5  ITIs में से कम से कम दो को सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है जिन्हें इसी वर्ष सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में प्रारंभ करने का निर्देश प्रधान सचिव महोदय द्वारा दिया गया।

ज्ञातव्य है कि सम्प्रति, विश्व बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह भी मनाया जा रहा है।इस क्रम में आज तिलौथू प्रखड में जागरूकता हेतु प्रभातफेरी भी निकाली गई।

  जिलाधिकारी रोहतास श्री धर्मेन्द्र कुमार द्वारा ,बाल श्रम उन्मूलन तथा किशोर श्रम निषेध एवं विनियमन हेतु राज्य कार्य योजना 2017 के प्रावधानों के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक दिनांक 7 जून को पूर्वाहन 10 बजे निर्धारित की गई है।जिलाधिकारी महोदय के द्वारा यह निर्देशित किया गया कि जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में बाल श्रम के विरुद्ध विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाए ।


 श्रम अधीक्षक के द्वारा गठित धावादल के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में बारी बारी से लगातार निरीक्षण की कार्रवाई की जाए ।

 यदि किसी भी दुकान/ प्रतिष्ठान /होटल /ढाबा /मोटर गैराज आदि में कोई भी बाल श्रमिक नियोजित पाया जाता है तो उस बाल श्रमिकों को नियमानुसार विमुक्त करा कर उनके मालिकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करें । सभी नियमों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनसे प्रति बाल श्रमिक ₹20000 की राशि वसूल कर जिला बाल श्रमिक पुनर्वास में जमा कराएं । यदि नियोजक ₹20000 की जुर्माना राशि जमा राशि जमा नहीं कराते हैं तो ऐसे नियोजकों  पर अलग से एक सर्टिफिकेट केस दायर करें ।

 जिलाधिकारी महोदय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि रोहतास जिले के 14 वर्ष की आयु से कम के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन उनके आवास के निकटवर्ती विद्यालय में हो तथा वे यह भी मॉनिटरिंग करें कि सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय जाएं।

श्रम अधीक्षक के द्वारा जानकारी दी गई की विभागीय निर्देश के आलोक में 28 मई से 9 जून तक  जिले के अलग-अलग खंडों में टीम बनाकर था धावादल का संचालन किया जा रहा है ।