रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
डेहरी ब्लॉक के किसान भवन पर कृषि विभाग द्वारा प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक शुक्रवार को की गई जिसमें दर्जनों उर्वरक विक्रेता उपस्थित हुए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने उर्वरक विक्रेताओं को बताया कि हर हाल में सरकार के गाइडलाइन का पालन करना है जीरो टॉलरेंस पर खाद बेचना है सरकार द्वारा यूरिया खाद का निर्धारित मूल्य ₹266 है इसी दर पर किसानों को खाद वितरण करना है वही प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश प्रसाद सिंह ने बताते हुए कहा कि प्रत्येक उर्वरक दुकान पर खाद का लाइसेंस रखना है बिना लाइसेंस के खाद बेचने पर उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी किसानों को खाद वितरण में किसी भी कीमत पर खाद की कालाबाजारी रोकना है उन्होंने यह भी बताया कि महिला कृषक को भी आधार कार्ड लेकर खाद वितरण करना है अंत में दर्जनों किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी देकर धान का बीज बाटा गया ताकि समय से किसान अपने खेत में बिछड़ा डाल सके और सरकार की योजना का लाभ ले सके मौके पर प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार सिंह, देहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, प्रखंड नोडल कृषि समन्वयक इंद्रमणि चौबे, अजीम अंसारी, किसान सलाहकार हरेंद्र सिंह, जनसेवक संजय कुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित हुए
