श्रम अधीक्षक के समाजसेवी पिता के असामयिक निधन पर प्रार्थना सभा आयोजित


 

रिपोर्ट ;- वारिस अली .गौतम शर्मा  

डेहरी /रोहतास 


 सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम(परिवार) द्वारा डेहरी डालमियानगर स्थित ड्रीम हाउस में सोमवार की संध्या रोहतास जिले के श्रम अधीक्षक श्री सत्य प्रकाश जी के पिताजी के पुण्य आत्मा  की शांति के लिए श्रद्धांजलि सह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह बालाजी ने उनके पद के प्रति नैतिक सिद्धांतो , सामाजिक दायित्व एवं उनके धारणाओं को आत्मसात कर जीवन को बेहतर बनाने पर प्रकाश डाला संस्था के सचिव नंदन कुमार ने संस्था की ओर से गहरी संवेदना प्रकट किया और पुण्य आत्मा की शांति के लिए के सभी सदस्यों पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया सभा में उपस्थित सदस्यों पदाधिकारियों में रोहतास जिले . मैं पदस्थापित श्रम अधीक्षक श्री सत्य प्रकाश संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बालाजी , सचिव नंदन कुमार , संजय सिंह , प्रोफेसर रणधीर कुमार सिन्हा , इंद्र कुमार बाघा , टीम डेहरीयांश के पवन मिश्रा , शिव प्रसाद गुप्ता , विजय चौरसिया , शंभू गुप्ता , भोला कुमार , कीर्तन श्रीवास्तव , अभिषेक कुमार , अशरफ अली सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे