स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह समाजसेवी की तृतीय पुण्यतिथि भव्य रूप से मनाई गई


 

हजारों समाजसेवी प्रबुद्ध जन लोग पुष्प अर्पित कर नमन किए 


रिपोर्ट ;-  गौतम शर्मा , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

रोहतास जिले के चर्चित समाजसेवी स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह की तृतीय पुण्यतिथि भव्य रूप से उनके डेहरी ऑन सोन स्थित आवास मां शीला भवन में मनाई गई स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर सांस्कृतिक आयोजन एवं धार्मिक अनुष्ठान लगातार 24 घंटे चलता रहा मुख्य कार्यक्रम में रोहतास एवं अन्य जिले से तथा डेयरी अनुमंडल क्षेत्र के गणमान्य जन समाजसेवी विभिन्न दलों के नेता गण प्रशासनिक पदाधिकारी गण तथा पत्रकार गण उपस्थित हुए आगत अतिथियों का अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए उनके पुत्र समाजसेवी  राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह एवं उनकी पत्नी पूर्व जिला पार्षद अकोढ़ी गोला प्रखंड श्रीमती नीतू सिंह के द्वारा किया गया तथा उनके परिवार के अन्य सदस्य गण भव्य कार्यक्रम में अतिथियों के सेवा भाव में जुटे रहे समाजसेवी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने बताया कि मेरे पिता स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह का असामयिक निधन समाज सेवा करते हुए अचानक हुआ था गरीबों का मदद कीजिए और जरूरतमंदों को सहायतार्थ उनके दुख सुख में शामिल हो उनके पद चिन्हों पर हम भी हमेशा लगे रहते हैं उन्होंने कहा कि  पिता और माता से बढ़कर कोई नहीं है मेरे पास सब कुछ होते हुए भी लगता है कि मेरी दुनिया ही उजड़ गई हो मेरे लिए दोनों का चला जाना बहुत बड़ा हादसा है फिर भी मैं समाज को सब कुछ करने के लिए तैयार रहता हूं और उन्हीं के पद चिन्हों पर चल रहा हूं आज उन्हीं की कृपा है कि हमारे दरवाजे पर हजारों की भीड़ उपस्थित है इससे मुझे एहसास हो रहा है कि मेरे पिता एक अच्छे सामाजिक जीवन जीते रहे और उन्होंने सबके लिए कुछ किया है तभी हमें सबका स्नेह मिल रहा है उन्होंने आगंतुकों का आभार प्रकट किया उक्त कार्यक्रम में जलपान एवं प्रसाद के रूप में भोजन की अच्छी व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम में सबसे पहले उनके तैल चित्र पर पुजारी जी के माध्यम से पाठ पढ़ा गया और बड़े पुत्र राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह पूर्व जिला पार्षद श्रीमती नीतू सिंह एवं परिवार के सदस्यों ने पुष्प अर्पित किया और नमन किया इसके बाद अभिनव कला संगम के संजय सिंह वाला पूर्व विधिक संघ अध्यक्ष उमा शंकर पांडे ललित सिन्हा अभिनव कला संगम के नंदन गुप्ता बनारसी कुशवाहा निजाम हुसैन देश लाल सिंह यादव लल्लू चौधरी विमल सिंह रेलवे कर्मी प्रदीप कुमार सिंह धर्मो चौधरी अर्जुन प्रसाद केसरी अशोक भारद्वाज इंजीनियर सत्यनारायण सिंह पूर्व विधायक बबलू मिश्रा मनीष कुमार सिन्हा इत्यादि सैकड़ों लोग शामिल थे पुण्यतिथि के अवसर पर देर रात्रि तक कार्यक्रम चलता रहा