नल जल योजना नगर परिषद क्षेत्र में फेल सिर्फ पैसों का हो रहा है खेल


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 


नगर परिषद डेहरी ऑन सोन क्षेत्र में नल जल योजना बिल्कुल फेल हो चुका है बहुत से मोहल्लों में सड़क को बीच-बीच मैं काटकर बर्बाद कर दिया गया और जैसे तैसे सीमेंट का लेप लगाकर भर दी गई है पाइप बिछाने के नाम पर हर वार्ड का नवनिर्मित सड़क हो या पुराना सड़क पर सब को बर्बाद कर दिया गया आम आदमी को आवागमन करने में काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है नीतीश कुमार जी हमारे आम जनता की सुविधा के लिए नल जल योजना का स्क्रीन लेकर अधिकारियों ठेकेदारों को मालामाल कर दिए किंतु पानी के बिना बेहाल जनता इस योजना को सोना का अंडा देने वाला स्कीम बता रहा है  नगर परिषद  डेहरी डालमियानगर क्षेत्र में कल वादों में काम हुआ है कई वादों में अधूरा छोड़ दिया गया है लेकिन नाल काजल मिलना आज तक मयस्सर नहीं हुआ है आखिर ठेकेदार काम करने के बाद पानी पहुंचाने में क्यों असमर्थ है या उसका भुगतान नहीं हुआ या अधिकारी इस खाता को बंद कर चुके हैं या सरकार ही इस योजना को बंद कर दी आखिर  कोई सरकार के अधिकारी इस पर ध्यान क्यों नहीं देता रोहतास जिला के नौजवान जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह नल जल योजना की जांच करने हेतु पानी की टंकी पर चढ़कर और जांच जल के साथ कई जगह पहुंचकर खून पसीना बहाया इसके बावजूद भी नल का जल नहीं पहुंच पाया जिले के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी प्रबुद्ध जन यह जानना चाहते हैं रोहतास के जिला अधिकारी महोदय देहरी नगर परिषद में नल जल योजना कब सफल होगा इसकी जांच एवं कार्रवाई करते हुए नल का जल उपलब्ध कराया जाए और विलंब करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई किया जाए  लुक एवं भयंकर गर्मी से तबाह आम जनता को पानी मुहाल है चापाकल भी जवाब दे चुका है पानी का लेयर भागने का संदेश चापाकल मिस्त्री दे रहे हैं गरीबों को पानी बिना तरसना मजबूरी हो चुका है इसलिए रोहतास के जिला अधिकारी बिजली कटौती और पानी के बिना मरने वाले जनता को अभिलंब राहत दिलाने का काम करें ताकि सरकार की बदनामी ना हो अधिकारियों के चलते सरकार भी बदनाम हो रहे हैं और जिला प्रशासन भी इसलिए  नगर परिषद के द्वारा करोड़ों रुपया खर्च के बाद नल जल योजना को फेल कर देना महज एक खेल बना हुआ है जिस पर जांच एवं कार्रवाई की जरूरत है