GNSUनर्सिंग कॉलेज के तत्वधान में लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया


 


रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 


गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के तत्वावधान में  देव् मंगल सभागार में लैंप लाइटनिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया ।इस अवसर पर बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के छात्र छात्राओं ने नर्सिंग सेवा में प्रवेश करते हुए आजीवन मानवता की सेवा की शपथ ली। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं कुलाधिपति सह् सांसद गोपाल नारायण सिंह ने नर्सिंग छात्रों को मानवता की सेवा करने का पाठ पढ़ाया एवं संस्थान के संसाधनों का उपयोग करते हुए देश के सर्वोत्तम नर्स बनने के प्रति प्रेरित किया ।इस अवसर पर बी एन आर सी के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर महेश्वर प्रसाद गुप्ता ने नर्सिंग छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि नर्सिंग प्रोफेशन एक ऐसा प्रोफेशन है जिसमें किसी भी मरीज के स्वस्थ होने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नर्सिंग सेवा आगर ठीक से की जाए तो गंभीर से गंभीर मरीज भी कम समय में स्वास्थ्य लाभ कर जाता है। इस अवसर पर जपाइगो बिहार की अध्यक्ष डॉ पल्लवी सिन्हा ने अपने संबोधन में नर्सिंग छात्रों को उनके शपथ के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें कहा कि आप आज से एक ऐसे क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं यहां से सेवा के अलावा और कोई रास्ता नहीं जाता है।  सेवा और समर्पण की भावना से आने वाले समय में देश और समाज की सेवा करें ।इस अवसर पर संस्थान के कुलपति डॉ एम एल वर्मा, कुलाधिपति के मुख्य सलाहकार डॉक्टर हरिकेश सिंह ,रोहतास के सिविल सर्जन डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह, संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह आदि ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में संस्थान के कुलसचिव डॉ आर एस जयसवाल, सहायक कुलसचिव मिथिलेश कुमार सिंह, एनएमसीएच के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ,चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस अली इमाम समेत विश्वविद्यालय के सभी संकाय के प्राचार्य, डीन एवं प्रमुख शिक्षक गण उपस्थित थे । कार्यक्रम की नर्सिंग  की प्राचार्य सह डीन प्रोफेसर यू भाग्यलक्ष्मी ने किया तथा आगत अतिथियों का स्वागत भी किया। यह लैम्प् लाइटनिंग संस्थान के जीएनएम के 10वीं एवं बीएससी नर्सिंग के 5 वी  बैच के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। उक्त कार्यक्रम में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को छोड़कर सभी का धन्यवाद किया जबकि मीडिया कर्मियों द्वारा गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की खबरों को हर दिन प्रमुखता से स्थान दिया  जाता है  जिसकी चर्चा लोगों मैं बनी रही