रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
रोहतास पुलिस ने अंतर प्रांतीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है । पुलिस ने तीन अपराधियों को गहने और रुपए समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का नेटवर्क जिले के साथ-साथ अन्य राज्यों में फैला हुआ है । जहां शटर और तिजोरी काटकर आभूषण चोरी करता है। रोहतास पुलिस के लिए आभूषण की दुकानों में चोरी की घटना चुनौती बनी हुई थी । रोहतास जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आभूषण चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस हरकत में आई और उसने कांड का उद्भेदन के लिए तीन डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन किया गया। रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती के अनुसार तकनीकी आधार पर यह बात सामने आई कि चोरी की घटना का तार उत्तर प्रदेश के बदायूं अंतर्गत कादरचौक थाना से जुड़ा हुआ है। वहां पहुंचकर पुलिस ग्राम भोजपुर और धनपुरा में गुप्त रूप से रह रहे और इनके सदस्य वर्तमान में रोहतास और भोजपुर तथा औरंगाबाद जिले में अपनी पहचान छुपा कर घटना को अंजाम देते हैं ।
रोहतास जिले में बड़े आभूषण की दुकानों में चोरी करने की फिराक में थे। इसी बीच पुलिस ने रामनिवास चौहान, नेता राम को राजपुर थाना क्षेत्र से दबोच लिया। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने नोखा थाना के बराव गांव से धरमराज पासवान को गिरफ्तार कर लिया । उसके घर से चोरी के सोने चांदी के गहने 12700 रूपए नकद शटर तोड़ने वाले औजार बरामद किया गया। रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि यह गिरोह मुख्य रूप से बिहार के विभिन्न जिलों में सक्रिय थे । साथ ही अन्य राज्यों बंगाल ,उड़ीसा, महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु में भी सक्रिय हैं। गिरफ्तार तीनों आभूषण चोर गिरोह ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है । इस गिरोह के अन्य सदस्यों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
