चापाकल दे रहा है गंदा पानी और दुर्गंध महामारी की आशंका
रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
सुशासन के मुखिया माननीय नीतीश कुमार को आवेदन भेज कर वार्ड वासियों ने नाला निर्माण शीघ्र कराने का गुहार लगाया है प्राप्त खबर के अनुसार डेहरी डालमियानगर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 1 से 4:00 तक एवं वार्ड संख्या 7 में जलजमाव के लगातार बनी हुई समस्या के निवारणकरने के लिए डालमियानगर के कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल से सटे हुए राजपुर जाने वाले मार्ग के बगल में मुख्यालय का निर्माण नगर परिषद के माध्यम से किया जा रहा था जिसका कार्य आधा से अधिक पहुंच चुका है उक्त कार्य को व्यवधान पहुंचाने वाले कुछ स्थानीय लोगों के शिकायत पत्र पर कार्य को रोक लिया गया है उपरोक्त मुख्य नाला बन जाने से लगभग आधा दर्जन वार्ड के हजारों जनता को लाभ मिल जाएगा काल की शुरुआत होने से हम जनता में बहुत खुशी थी लेकिन काम रुक जाने से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है स्थानीय समाजसेवी और वार्ड वासियों ने हमारे वरिष्ठ पत्रकार वारिस अली को बताया कि काम रुकने के बाद नगर परिषद के अधिकारी और डेहरी की अंचला अधिकारी निर्माण स्थल पर पहुंचकर शिकायतकर्ता के कागजात को भलीभांति जांच पड़ताल करते हुए उचित कार्रवाई करने का और नाला निर्माण करने का आश्वासन दे रखा है इसके बावजूद भी महीनों से नाला अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है इसके कारण आम जनता आजादी के बाद से जो दुख झेल रही थी आज भी उचित ही में त्राहिमाम संदेश मुख्यमंत्री को भेजकर अपने सुविधा को पाने का इंतजार कर रही है उल्लेखनीय है कि इस वार्ड की जनता नाली के पानी एवं गंदगी के जलजमाव से बेहद त्रस्त है सभी चापाकल दुर्गंध युक्त पानी देने लगे हैं लोग पानी के बिना जिंदगानी जीने को विवश बन गए हैं स्थिति ऐसी है कि जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन तथा नगर परिषद के पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी सभी लोग मौन साधे हुए हैं इस मामले में सभी वार्ड के परेशान हल जनता अब किसी भी हद तक जाने को तैयार है उनकी मजबूरी है कि जलजमाव का गंदा पानी घरों में प्रवेश कर रहा है और सड़ांध बना हुआ है जानकार सूत्रों ने बताया कि नगर परिषद द्वारा वार्ड संख्या 1 में ईएसआई अस्पताल की बाउंड्री से मलिन बस्ती तक एस्लैब युक्त आरसीसी नाला निर्माण पर करीब लाखों रुपए खर्च. हो चुका है जो सरकारी राशि है इसके बावजूद भी सरकारी अधिकारी इस मामले में कान में तेल डाल कर सोए हुए हैं और जनता भीषण गर्मी मैं शुद्ध पेयजल पीने के लिए तरस रही है वार्ड वासी समाजसेवी ने बताया कि नगर परिषद देहरी डालमियानगर के प्रधान सहायक लेखापाल अशोक कुमार के द्वारा पत्रांक 480 दिनांक 30 /03/ 2022 के माध्यम से डालमियानगर थाना अध्यक्ष को कानूनी कार्रवाई के संबंध में अपने पत्रांक संख्या 108 दिनांक 31 मार्च 2022 के तहत पत्र दिया गया है कि अंचला अधिकारी के पत्रांक 362 दिनांक 29 जून 2022 के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ईएसआई अस्पताल के दक्षिणी छोर के चारदीवारी से सटे 3 फीट 3 इंच ईएसआई अस्पताल द्वारा भूमि छोड़ा गया है जिस पर नगर परिषद द्वारा संगीत नियमों के आलोक में जनहित में नाला निर्माण कराया जा रहा है जहां पूर्व से नाली निर्मित है जिसके जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है उक्त कार्य में 4 लोगों द्वारा बाधा उत्पन्न किया जा रहा है अतः उक्त नामजद चारों लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग पत्र में की गई है उपरोक्त मामले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक ने भी अपने पत्र में लिखा है कि बेवजह एन्नालाकाले में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है जिससे निर्माण कार्य बाधित है बिहार सरकार के सुशासन के मुखिया यथाशीघ्र जिला प्रशासन को निर्देश दें ताकि नाला का कार्य किया था शीघ्र बरसात के पहले पूर्ण हो जाए अन्यथा स्थानीय जनता कुछ भी करने को बाध्य होगी जिसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन एवं सरकार की होगी
