प्रधानमंत्री आवास योजना मैं अनियमितता के शिकायत पर जिला अधिकारी ने संज्ञान लिया


 


रिपोर्ट ;-गौतम शर्मा , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 


,करगहर प्रखंड के प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता संबंधी, जानकारी मिलने पर फौरी तौर पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी, रोहतास, श्री धर्मेन्द्र कुमार द्वारा डायरेक्टर , डी आर डी ए, श्री मुमताज़ आलम के नेतृत्व में दो-सदस्यीय जांच दल बना कर करगहर प्रखंड के सिवन पंचायत में सरकारी भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण किये जाने की गहन जांच कराई गई।


उक्त जांच में इस तथ्य की पुष्टि ,जांच दल द्वारा की गई कि कतिपय भूमिहीन लाभुकों द्वारा सरकारी भूमि पर ही प्रथम किश्त प्राप्त कर आवास का निर्माण किया जा रहा है। 

जांच रिपोर्ट में यह भी प्रतिवेदित किया गया है कि पात्र लाभार्थियों को किश्त की राशि प्रदान करने में भी संबंधित आवास सहायक शंकर कुमार द्वारा एकरूपता नही अपना कर, मनमाने ढंग से द्वितीय किश्त की अनुशंसा की जा रही है। 


जांच प्रतिवेदन के आलोक में जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिवन के आवास सहाय शंकर कुमार  से कारण पृच्छा की है कि उक्त अनियमितता एवं लापरवाही के आलोक में क्यों नही उन्हें पदमुक्त कर दिया जाए। साथ ही, प्रखंड विकास पदाधिकारी, करगहर को संबंधित वायरल ऑडियो पर प्राथमिकी दर्ज  कराने का भी आदेश दिया गया है।


 प्रखंड विकास पदाधिकारी, करगहर से भी कारण पृच्छा की गई है कि किन परिस्थितियों में उनके द्वारा इस तथ्य का पर्यवेक्षण नही किया गया। संतोषजनक जवाब नहीं प्राप्त होने की दशा में प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाएगा।