रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो माननीय लालू प्रसाद यादव जी की तबीयत का हाल चाल लेने तथा अपने क्षेत्र डेहरी विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास पर चर्चा करने स्थानीय विधायक फतेह बहादुर सिंह युवा नेता धनंजय सिंह तथा ओबरा के युवा विधायक ऋषि सिंह तथा अन्य समर्थकों के साथ उनके पटना स्थित आवास पर पहुंचे विधायक फतेह बहादुर सिंह ने पटना से लौटकर हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को बताया कि माननीय लालू प्रसाद यादव पूर्ण रूप से आप स्वस्थ हो चुके हैं भगवान से हमेशा प्रार्थना होगा कि पूर्व की तरह स्वस्थ होकर राजद की कमान को गति देंगे उन्होंने कहा कि माननीय लालू प्रसाद यादव के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्येक सम्मानित विधायक पहुंचकर उनका हाल जानने की इच्छा जाहिर करते हुए उनका आशीर्वाद ले रहे हैं उन्होंने उम्मीद जताया कि बिहार में उनकी सरकार शीघ्र बनेगी और जनता के साथ न्याय के साथ विकास करने का कार्य गतिमान होगा
