जिला राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ जनहित के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार है ÷कलावती चौधरी


 

रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 


राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ी महिलाएं समाज हित में सरकार से लड़कर जैसी जरूरत वैसी सुविधा दिलाने के लिए जनहित की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार हैं उक्त बातें प्रदेश महासचिव श्रीमती कलावती चौधरी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा उन्होंने कहा कि महिलाओं की एकजुटता किसी भी जाति वर्ग से मजबूत रहेगी महिला अपने आप में एक जाती है जिसको सबकी सोच रखती है इसके तहत हम महिलाएं माननीय लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के तथा तेजस्वी यादव के हाथ को मजबूत करने के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है रोहतास जिले मैं नए सिरे से महिला पदाधिकारियों का मनोनयन वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर किया गया जिसमें मुख्य रुप से

राजद महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुषमा पासवान ने अपने सहयोगी महिलाओं को मनोनीत  कर कमेटी विस्तार का सूची जारी किया जिसमें रीता देवी जिला उपाध्यक्ष तलत बानू जिला सचिव गजाला खातून जिला महासचिव लालपरी देवी जिला सचिव सीमा सिंह जिला महासचिव जमीला खातून जिला संगठन मंत्री सुफिया नाज जिला महासचिव नजराना खातून जिला सचिव तारा देवी जिला कोषाध्यक्ष मंजू गुप्ता जिला सचिव मनोनीत किया गया उपस्थित महिला नेत्री लोगों के द्वारा सभी मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिला कर स्वागत किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव कलावती चौधरी ने की तथा संचालन राजद महिला सेल की जिला अध्यक्ष सुषमा पासवान ने किया मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को सुषमा गुप्ता ललिता भटट नसीमा खातून सरवरी बेगम मुमताज खातून सलमा बेगम अनवरी खातून इत्यादि दर्जनों लोगों ने बधाई  दी है