सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्या से निपटने के लिए पुलिस परिवहन सड़क एवं स्वास्थ्य विषय पर ट्रेनिंग दिया गया


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा  

डेहरी /रोहतास 


रोहतास जिले के सभी थानों के पीएसआई को डिस्ट्रिक्ट रोलआउट मैनेजर इम्तियाज अहमद के द्वारा एक विशेष ट्रेनिंग दिया गया जिसमें

थाना के पीएसआई को सड़क सुरक्षा से संबंधित irad application का ट्रेनिंग दिया गया। उक्त  जानकारी हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई ट्रेनिंग सर्किट हाउस सासाराम में आयोजित हुआ जिसमे मुख्य रूप से सड़क दुर्घटना से संबंधित एफआईआर ऑनलाइन डाटा एंट्री करना एप के माध्यम से और सभी समस्या जो उत्पन्न हो रही है सड़क सुरक्षा से संबंधित उससे संबंधित समस्या को कैसे सही किया जाए इस ऐप में मुख्य रूप से चार विभाग जुड़ी है पुलिस ; परिवहन; सड़क; स्वास्थ; पुलिस। पुलिस के द्वारा किए हुए सभी डाटा एंट्री पर आधारित चीजों का आकलन कर सभी अन्य विभाग भी कार्य इसी एप के माध्यम से करते है। इसमें दुर्घटना घटित स्थान पर जा कर उस स्थान का लोकेशन लेना और समय डेट और घटना से जुड़ी सभी चीजों का फोटो ले कर एप के माध्यम से घटना स्थल पर ही कार्य करते है वाहन; यात्री; चालक ; पैदल यात्री; घायल पशु; और गवाह का भी सारा ब्योरा इसी एप के माध्यम से  एंट्री किया जाता हैं इस ऐप का मुख्य कार्य पुलिस और अन्य विभाग द्वारा दिए हुए डाटा का आकलन कर सड़क दुर्घटना में कमी लाना और उससे संबंधित समस्या का निदान करना है।