पूर्व सैनिक कल्याण भवन, रजक धोबी घाट, एवं ब्राह्मण महासभा भवन, शीघ्र निर्माण होगा ÷संसद सुशील कुमार सिंह


 


रिपोर्ट ;-गौतम शर्मा , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

 औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में जन सुविधाओं को बढ़ाने तथा उसे बेहतर बनाने के लिए  लगातार प्रयास जारी है और आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा जन सुविधाएं सुलभ हो , इसके लिए  हमेशा तैयार हैं उक्त बातें औरंगाबाद क्षेत्र के सांसद सुशील कुमार सिंह ने चित्रगुप्त सामुदायिक भवन के द्वितीय तल का उद्घाटन करते हुए अपने उदगार में कहा

श्री सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि जन सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से आम नागरिकों को सहूलियतें होगी । उन्होंने कहा कि सांसद निधि से औरंगाबाद शहर में जगह-जगह शुद्ध पेयजल की सुविधा समेत कई सभागारों तथा भवनों का निर्माण होने से जन सुविधाएं बढ़ी हैं एवं आने वाले दिनों में भी इसे और बेहतर बनाने का हमारा हर संभव प्रयास होगा ।

सांसद ने कहा कि चित्रगुप्त सभागार , भामाशाह भवन, रविदास भवन आदि का निर्माण या तो उनके सांसद निधि से हो गया है या शीघ्र होने के क्रम में है । जगह की सुविधा मिलते ही ब्राह्मण महासभा भवन, पूर्व सैनिक कल्याण भवन, रजक धोबी घाट आदि का भी निर्माण होगा । उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों पर हमारा  समान ध्यान है और उनकी सेवा में मैं 24 घंटे तत्पर रहता हूं । सांसद ने भी कहा कि औरंगाबाद के सभी लोग मेरे परिवार के समान है और कायस्थ जाति के लोगों से मेरा तीन पीढ़ियों का रिश्ता है ।उन्होंने यह भी कहा कि कलम में बड़ी ताकत होती है और मुझे यह ताकत यहां की जनता ने दी है ।

इस अवसर पर चित्रगुप्त सामुदायिक भवन के अध्यक्ष  एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार संतोष  ने कहा कि शहर के सबसे पुराने मुहल्ले में स्थापित चित्रगुप्त भवन के माध्यम से कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार निशुल्क भवन भी सुलभ कराया जाता है । उन्होंने संस्था की गतिविधियों का भी जिक्र किया ।

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -सह - राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर ने कहा कि 1942 की अगस्त क्रांति में शहीद जगतपति कुमार के नाम पर जिला मुख्यालय में किसी बड़े संस्थान का नामकरण होना चाहिए ताकि शहीद कुमार को उनके जन्म शताब्दी वर्ष 2022 - 23 में समुचित सम्मान मिल सके । उन्होंने कहा कि औरंगाबाद शहर के मुख्य मार्ग पर शहीद जगतपति प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और वहां उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी । कार्यक्रम को नगर परिषद के अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता , भाजपा के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा , कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. अखौरी विजय , वार्ड आयुक्त प्रतिनिधि धीरज अजनबी , अधिवक्ता सरोज रंजन सिन्हा ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह की भी सहभागिता रही । इसके पूर्व सांसद श्री सिंह तथा नगर परिषद अध्यक्ष ने सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन के द्वितीय तल तथा नगर परिषद की ओर से सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया । कार्यक्रम में विनय कुमार सिन्हा , अजय कुमार श्रीवास्तव, आशु अभिनव, उदय कुमार सिन्हा, सुनील सिन्हा, आलोक कुमार, अखौरी अमित, राजू रंजन सिंहा, सूर्यकांत , दीपक बलजोरी, प्रेम कुमार , मितेन्द्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे ।