रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /इंद्रपुरी
इंद्रपुरी क्षेत्र के पंचायत भवन चकन्हा पर शनिवार को ग्राम कचहरी सदस्यों की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता सरपंच मालती देवी ने की भूमि विवाद को लेकर ग्राम कचहरी में 2 केस दर्ज किया गया जिसमें बडीहा गांव के उमेश पांडे ने कपिल साहू के विरुद्ध मामला दर्ज कराया तो दूसरी ओर बुधन बीघा गांव के राम नारायण सिंह ने सीताराम सिंह के विरुद्ध आवेदन देकर शीघ्र निपटारे हेतु गुहार लगाया दोनों पक्षों को नोटिस निर्गत कर आगामी 14 जून को अपना कागजात के साथ उपस्थित होने हेतु नोटिस तमिला किया गया ताकि समय से वादों का निपटारा किया जा सके बडिहा गांव के पंच व डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने च कान्हा पंचायत में ग्राम कचहरी का अपना भवन न होने से नाराजगी व्यक्त की इसके अलावा मुख्य सड़क नेशनल हाईवे से पंचायत भवन तक रास्ता निर्माण की मांग किया श्री पांडे ने बताया कि खासकर बरसात के मौसम में महिला जनप्रतिनिधियों को पगडंडियों के सहारे आने जाने में पैर फिसलने लगता है उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी डेहरी से शीघ्र समस्या समाधान की मांग की है मौके पर न्याय मित्र रमाकांत दुबे, निर्मल पांडे, उषा देवी, फुल कुमारी देवी समेत अन्य लोग उपस्थित हुए
