रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
डेहरी डालमियानगर नगर परिषद मैं एनजीओ के माध्यम से मजदूरों को जो वेतन दिया जाता है ड्राइवर और सुपरवाइजर महाजन 8 से 9000 रुपया भुगतान किया जाता है इसकी शिकायत नगर परिषद के वरिष्ठ वार्ड पार्षदों ने लिखित रूप से श्रम अधीक्षक डालमियानगर कार्यालय को आवेदन भेजा है दोनों पार्षद ने लिखा है कि एनजीओ पी बी एस फैकल्टी प्राइवेट लिमिटेड पटना एवं सीबीएस फैकल्टी प्राइवेट लिमिटेड पटना दोनों के द्वारा मजदूरों से काम लिया जा रहा है जिन का भुगतान न्यूनतम मजदूरी से भी कम 8 से ₹9000 दिया जा रहा है इसको लेकर मजदूरों में काफी आक्रोश व्याप्त है उल्लेखनीय है कि श्रम अधीक्षक डालमियानगर के द्वारा मजदूरों को उनका हक दिलाने का बराबर घोषणा किया जाता है लेकिन उनकी घोषणा यहां क्यों नहीं लागू है मजदूरों का हक एक बड़े एनजीओ द्वारा मारा जा रहा है इसकी जानकारी उन्हें जरूर होगी लेकिन किस कारण से कार्रवाई अब तक नहीं हुई यह तो जांच का विषय है वार्ड पार्षद मुजिबुल हक अंसारी वार्ड नंबर 30 एवं वार्ड नंबर 31 के ब्रह्मेश्वर नाथ उफ काली बाबू मैं अपने आवेदन पत्र को श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश को भेज कर सत्यता की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग किया है उन्होंने कहा कि एनजीओ का कृत. अमानवीय है लंबे समय से . मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाना और मजदूरी का कम भुगतान देना नियति बन चुका है इस पर कार्रवाई होनी चाहिए
