रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
अनुमंडल विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष रमाकांत दुबे की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने बैठक कर बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय के जज बरमेश्वर नाथ पांडे के आवास पर दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा लूटपाट करने की घटना को काला दिवस के रूप में बताया उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि बेलगाम अपराधी रोहतास जिले में सक्रिय हो चुके हैं रोहतास पुलिस कप्तान का अपराधियों और अपराध की घटना पर लगाम नहीं है अध्यक्ष रमाकांत दुबे ने जारी प्रेस बयान में कहा है कि न्यायालय के जज साहब का आवास मैं अपराधिक घटना दिनदहाड़े हो जाना पुलिस के मुंह पर तमाचा है इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी उपस्थित अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन अधिनियम को यथाशीघ्र लागू किया जाए और जज साहब के घर दिनदहाड़े लूटपाट करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर 24 घंटे के अंदर सलाखों में डाला जाए इस तरह की घटना की पुनरावृति अन्य किसी जगह ना हो इसका भी ध्यान रखा जाए. आम जनता सुरक्षित नहीं है यह बात सच्चाई है किसी के जानमाल की सुरक्षा करना पुलिस के बस में नहीं रह गया रोहतास पुलिस सिर्फ बालू और शराब के चक्कर में परेशान चल रही है कहीं हत्या कहीं चोरी अन्य तरह की घटनाएं प्रतिदिन घट रही है सुशासन की सरकार हवा में तीर मार रही है और अपराधी बेलगाम घूम रहे डेहरी अनुमंडल के अधिवक्ताओं का मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो जाता है और उस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जबकि एसपी साहब का आवास बगल में है उक्त बैठक में बृज नंदन सिंह चंद्रमौली पांडे प्रदीप कुमार विनोद कुमार पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय पूर्व सचिव मिथिलेश कुमार सिन्हा विनोद कुमार पाठक काशीनाथ गुप्ता श्याम मनोहर चौबे वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र राय भागीरथी सिंह फिरोज अहमद अनु कुमारी विभा कुमारी शशि कला सुधीर कुमार रविंदर कुमार जाकिर हुसैन अंसारी इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे
