आदिति मोहन के असामयिक निधन पर समाजसेवियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 


हिमांशु फाउंडेशन व बाबावीर कुंवर कमिटी की तरफ से एक शोक सभा का आयोजन कमिटी के संरक्षक डॉ रामनाथ सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

बुधवार वार को भाकपा जिला सचिव ब्रजमोहन सिंह की छोटी पुत्री और कमिटी के अध्यक्ष अधिवक्ता सह पार्षद रवि शेखर जी की बहन अदिति मोहन का निधन ग्वालियर में अचानक हृदयगति रुकने के कारण हो गयी, और उनकी दाह संस्कार डालमिया नगर के आवास से की गई। 

 जिससे कमिटी के सभी सदस्य मर्माहत थे, और उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए 2 मिनट की मौन रखकर उनके प्रति श्रधांजलि अर्पित किए। अध्यक्षता करते हुए डॉ रामनाथ सिंह ने कहा कि आना और जाना तो प्रभु की रीति है, लेकिन इतनी कम उम्र में इस तरह चले जाना, जिसे हमने अपनी गोद मे खिलाया हो कही ना कहीं तकलीफ तो देती ही है, उन्होंने बताया कि उनके पति योगेश्वर प्रसाद जी ग्वालियर में ही कार्यरत है, जहाँ वो अपने परिवार के साथ रहते थे, उनकी एक पुत्री सलोनी आई आई टी करके अच्छे पैकेज पर कार्यरत है, और उनका बेटा योगेश अभी इंटरमीडिएट में है।

इस अवसर पर टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष डॉ ओ पी आनन्द, महासचिव प्रो रणधीर सिन्हा, संयोजक विकाश उर्फ छोटू, सह संयोजक बृजकेतु, प्रवक्ता आकाश, टीम डेहरीयन्स से राहुल, पवन, के अलावा पूर्व बैंक प्रबंधक जय प्रकाश सिंह, प्रेमचन्द सिंह, मनीष राज, अभय इत्यादि लोग उपस्थित थे।