रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में अवैध क्लिनिक में फर्जी डॉक्टरों द्वारा संचालन किया जा रहा था। जिसमें इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। यह मामला रोहतास के आरक्षी अधीक्षक आशीष भारती के संज्ञान में आने के बाद फर्जी डॉक्टरों के गिरफ्तारी हेतु ठिकाने पर छापामारी की गई । पुलिस को आते देख दोनों फर्जी डॉक्टर भागने लगे जहां पुलिस ने धन गई मोड पर घेराबंदी कर फर्जी डॉक्टर विशाल कुमार सिंह थाना नोखा और रामचंद्र प्रसाद सिंह थाना दिलदारनगर जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।