एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग एवं जज महेश्वर नाथ पांडे के घर लूटपाट की घटना को लेकर आवश्यक बैठक




रिपोर्ट ;-  वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 


डेहरी  अनुमंडल विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष उमा शंकर पांडे के अध्यक्षता में आवश्यक बैठक किया जिसमें बिक्रमगंज अनुमंडल के जज महेश्वर नाथ पांडे के घर हुए दिनदहाड़े लूट की घटना तथा उनके पत्नी और पुत्र को मारपीट किए जाने के मामले को लेकर रोष पूर्ण बैठक की गई जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री आईजी बिहार पटना डीआईजी शाहाबाद परिक्षेत्र को आवेदन देकर अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र  करने घटना का उद्भेदन करने की मांग की गई तथा व्यवहार न्यायालय के प्रथम  श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के घर हुए घटना को लेकर चिंता व्यक्त किया गया इस घटना  की  निंदा सर्वसम्मति से की गई उपस्थित अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने और उक्त घटना को लेकर एसआईटी गठन करने की मांग बार काउंसिल ऑफ इंडिया एवं स्टेट बार काउंसिल बिहार पटना से किया है. अनुमंडल न्यायालय में हुई बैठक में मुख्य रूप से वरीय अधिवक्ता विजय कुमार अरुण मनोज कुमार पांडे रामनाथ राम  विनोद सिंह रामनाथ नाम उपेंद्र. सिंह बलिराम तिवारी दिनेश्वर पासवान अर्जुन सिंह चंद्रिका राम रंजीत दुबे प्रवीण कुमार दुबे अंकिता कुमारी पुरुषोत्तम बिहारी दुबे अनुराग शुक्ला ओमप्रकाश पांडे इत्यादि दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे