रिपोर्ट ;वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिला अंतर्गत प्रखंड के यज्ञ समिति के अध्यक्ष राही शाहाबादी वरिष्ठ पत्रकार ने प्रेस बयान जारी कर हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को बताया कि सरकार की उपेक्षा पूर्ण नीति के वजह से जिला प्रशासन के अधिकारी किसानों को आवंटित की गई भूदान की जमीन पर आज तक कब्जा दिलाने में अक्षम साबित हैं उन्होंने कहा कि किसान परेशान हैं
चेनारी प्रखंड में 16,983 एकड़ भूदान की भूमि भूदान किसानों में बांट दी गई है जिस पर दखल दिलाने में विभाग असफल रहा भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराने की योजना में राज्य सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्रालय के आदेशों की अनदेखी प्रखंड में जारी है भूमि दाताओं द्वारा क्षेत्र में हजारों एकड़ भूमि दान दी गई व भूदान आंदोलन यज्ञ समिति द्वारा भूमिहीनों के नाम पर भूमि आवंटित भी कर दी गई लेकिन आज भी भूमिहीन भूदान की जमीन पर दखल कब्जा से वंचित हैं भूमि दान करने वाले दाता के परिजनों ने भूमि को अपने ही कब्जा में बनाए रखा राज्य के सभी जिलाधिकारियों को भूदान की आवंटित भूमि पर भूमिहीनों का कब्जा दिलाने का निर्देश दिया गया है लेकिन प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह महज कागजी घोड़ा बनकर रह गया है भूदान यज्ञ कमीटी के अध्यक्ष राही शाहाबादी ने कहां है कि भूमिहीनों मे बाटी गई जमीनों पर अति शीघ्र कब्जा दिलाने के लिए विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शीघ्र ध्यान देना चाहिए
