समाजसेवी तोराब नियाज़ी को मिला लेट्स इंस्पायर बिहार टीम से सम्मान


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 


बिहार के गृह विभाग के सचिव आईजी ऑफिसर एवं चर्चित आईपीएस पदाधिकारी आदरणीय श्री विकास वैभव सर द्वारा चलाए जा रहे अभियान लेट्स इंस्पायर बिहार में रोहतास प्रखंड अकबरपुर के कई युवा शामिल हुए और बिहार की विरासत को बचाने तथा बढ़ाने की चर्चा में हिस्सा लिया। इसी क्रम में टीम का विस्तार करते हुए समाज में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले समाजसेवी को भी अभियान में जोड़ा गया, इसमें मुख्य रूप से जिले के अकबर पुर निवासी जाने-माने समाजसेवी एवं जाप नेता तोराब नियाज़ी को सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने की वजह से संगठन की तरफ से सम्मान भी दिया गया, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता ख़ादिम अंसारी, भीम आर्मी नेता जीशान खान,  पूर्व राजद नेता बाबा खान, ज़की खां, वसीम अकरम खान, विजय कुमार गुप्ता सहित अन्य लोगों ने लेट्स इंस्पायर बिहार की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान टीम के सदस्य दशमेश सिंह बरनाला ने बिहार की विरासत को बचाने और बढ़ाने के लिए युवाओं को अहम टिप्स भी दिए। उन्होंने लेट्स इंस्पायर बिहार क्या है, उसका लक्ष्य क्या है, इस बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। इस क्रम में बिहार की विरासत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा हुई। तोराब नियाज़ी ने कहा कि हम सबको बिहार की विरासत को पूरी दुनिया में पहुंचाने का कार्य करना है। बिहार प्राचीन समय से शिक्षा का केंद्र रहा है। हम लोगों को जाति पाती से ऊपर उठकर सभ्य समाज का निर्माण करना चाहिए। वह टीम के सक्रिय सदस्यों ने प्रशंसा करते हुए कहा है कि तोराब नियाज़ी जैसे समाजसेवी का हमारे टीम में आना सुखद है, इनके आने से हमारे हाथों को और मजबूती मिलेगी तभी जाकर हम विकास वैभव सर के सपनों को सफल बना पाएंगे। मौके पर लेट्स इंस्पायर बिहार रोहतास की टीम की तरफ से संतोष अग्रवाल, विकास सिंह, साकिर खान एवं सोनू जी, एवं जदयू नेता फ़रोग़ साहिल मौजूद रहे।