रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
डेहरी अनुमंडल कुशवाहा परिवार की ओर से एक आवश्यक बैठक मीनाक्षी सिंह की अध्यक्षता में थाना चौक स्थित वर्मा कंपलेक्स के प्रांगण में की गई जिसमें कुशवाहा परिवार की दर्जनों महिलाएं एवं समाजसेवी जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए उक्त बैठक में महिला नेत्री श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने कहा कि अन्य देवी देवताओं का मूर्ति झारखंडी महादेव मंदिर के प्रांगण में स्थापित किया गया है जहां महात्मा बुद्ध की आदम कद प्रतिमा लगाने की जरूरत है उन्होंने काराकाट के सांसद महाबली सिंह राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह एवं जिला परिषद अध्यक्ष अजय कुमार सिंह समेत जिला प्रशासन से मांग किया है कि कुशवाहा परिवार की सैकड़ों लोग स्वयं द्वारा उत्पादित हरी सब्जियां लेकर शहर में बिक्री का स्थान ढूंढने के लिए परेशान होते हैं और व्यवस्थाओं द्वारा फुटपाथ पर बेचने से मना किया जाता है प्रशासन का भी दंश झेलना पड़ता है तथा उनका शोषण दोहन भी होता है ऐसी हालत में हमारे परिवार के किसान स्वयं उत्पादित हरी सब्जी एवं अन्य सामग्री लेकर बिक्री स्थल के लिए परेशान होते हैं ऐसी विषम परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए यथाशीघ्र कुशवाहा सब्जी मंडी का निर्माण अति आवश्यक है किसानों द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार की सब्जियां एवं उत्पादित सामग्री खरीदने के लिए सभी लोग जहां-तहां भटकते हैं अगर कुशवाहा सब्जी मंडी का निर्माण कर दिया जाए तो हर आदमी के लिए सुविधा होगा और किसानों को भी शांति मिलेगी उक्त बैठक में मुख्य रूप से ललन सिंह कुशवाहा अधिवक्ता हरीश कुमार उमा सिंह कुशवाहा रामकृष्ण सुब्रमण्यम राम सिहासन सिंह सुनील कुमार सरपंच दीपक कुमार कुशवाहा सोमनाथ सिंह कुशवाहा राजू कृष्ण कुशवाहा श्रीमती अंजू देवी निशा कुमारी ललिता देवी गुड़िया देवी ललिता देवी शांति देवी अनीता देवी पुष्पा देवी इत्यादि दर्जनों लोग शामिल थे


