रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
पतंजलि आदर्श योग कक्षा डिहरी में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। योग क्या प्रशिक्षण देते हुए, पतंजलि जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान के अब तक के अनुसंधान इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि कम से कम प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को भी प्रतिदिन 20 से 30 मिनट आसन , व्यायाम एवं प्राणायाम अवश्य करना चाहिए, जिससे व्यक्ति रोग, बुढ़ापा, दुःख तनाव व तनावजनित रोग आदि से सर्वथा मुक्त रह सके। योग एक जीवन दर्शन है। योग एक जीवन पद्धति है। योग एलोपैथिक की तरह कोई लाक्षणिक चिकित्सा नहीं अपितु यह रोगों के मूल कारण को दूर करके हमें भीतर से स्वस्थता प्रदान करता है। सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में युवा बच्चों व बच्चियों भी प्रशिक्षण ले सकते हैं। सहयोग शिक्षक प्रमाण- पत्र भी दिया जाएगा।जो किसी भी विद्यालय एवं संगठन में काम आएगा। प्रशिक्षण लगातार 25 दिन तक चलेगा। सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले-बबन सिंह, प्रभु नाथ शर्मा, नंद गोपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, दीनदयाल शर्मा, राम नरेश शर्मा, संजय कुमार, ददन राय, मनोज कुमार, जितेंद्र सिंह, राजू कुमार, किशोर गुप्ता, अरुण गुप्ता,सभी भाइयों ने प्रशिक्षण लिया।
