बिजली कटौती से जनता का बुरा हाल सुशासन बाबू की घोषणा का लापरवाह अधिकारी नहीं करते हैं ख्याल




रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 


बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सुशासन बाबू माननीय नीतीश कुमार ने घोषणा किया है कि ग्रामीण क्षेत्र को 22 घंटा और शहरी क्षेत्र को 24 घंटा बिजली देंगे इस घोषणा का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा हैअनुमंडल क्षेत्र में बिजली की चरमराई हुई व्यवस्था से आम जनता परेशान हाल है दिन रात मिलाकर महज 5 घंटे मिलता है वही बहुत है उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग के माध्यम से उपभोक्ताओं का खून चूसा जा रहा है समय पर बिजली बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ता आखिर क्यों परेशान हो रहे हैं इसका सरकार जवाब दे बिजली विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी और सहायक अभियंता बिल्कुल ही बिजली की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने में अक्षम है डेहरी नगरवासी भीषण गर्मी का दंश झेलते हुए सरकार के मुखिया को कोस रहे हैं लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं डेहरी आन सोन का बिजली व्यवस्था चर मनाने की स्थिति से लोकसभा और परेशान हैं जानकार सूत्रों ने बताया कि अधिकारी कार्यालय से बाहर है इसलिए व्यवस्था को देखने वाला कोई  नहीं है विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि विभागीय अधिकारी और दलाल कर्मचारी स्मार्ट मीटर जबरन गरीबों के घर पर लगाने के लिए दबाव बना रहे हैं और तरह-तरह की धमकी भी दे रहे जो लोग मीटर नहीं लगाने के लिए तैयार हैं उन्हें पुलिस से पिटवाया भी जा रहा है ऐसी शिकायत पानी टंकी मोहल्ला निवासी बसंत कुमार सब्जी व्यवसाई की मिली है बिजली विभाग के अधिकारी बिल्कुल लापरवाह बने हुए हैं  परेशान आलम जनता आखिर किससे शिकायत करें विभिन्न पार्टी के नेताओं का जुबान बिल्कुल बंद है चाहे किसी भी राजनीतिक दल के नेता हो बिजली की समस्या पर कोई आवाज उठाने वाला नहीं है इसलिए आम जनता त्रस्त है