शेरशाह सूरी महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन का लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

रोहतास जिले में जिला प्रशासन के द्वारा शेरशाह सूरी के याद में दो दिवसीय महोत्सव का भव्य आयोजन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कार लिफ्ट जिला वासियों ने खूब उठाया जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारी जमे रहे बेहतरीन ढंग से आयोजित इस कार्यक्रम की खूब चर्चा जारी है सूत्रों से प्राप्त समाचार के अनुसार

 सासाराम नगर के फजलगंज स्टेडियम में, दो- दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम काफी भव्यता से सम्पन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम में,जिलाधिकारी रोहतास श्री धर्मेंद्र कुमार ,ज़िला जज श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, रोहतास, श्री आशीष भारती,  डीडीसी, रोहतास श्री शेखर आनंद, एडीजे श्री सुनील सिंह, श्री बी के राय, acjm श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ कई जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 मनमोहक सूफी सेतु गायन से दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत की गई।बिहार की महिला सूफी कोरस टीम द्वारा शानदार प्रस्तुति की गई।प्रसिद्ध सूफी गीत" दमादम मस्त कलंदर "पर सभी दर्शक झूम उठे।

तत्पश्चात, मुम्बई से आये कलाकार द्वारा बॉलीवुड के लोकप्रिय बीट्स पर कोरस नृत्य प्रस्तुत किया गया।

लोक गायिका रानी सिंह द्वारा भी मनमोहक गीत प्रस्तुत किये गए।

उनके द्वारा गया गया बिहार की मिट्टी का गीत "अंगुरिया में डंसले बिया नगिनिया हो, सखी पिया के बुलाई दा" को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर्स सलमान अली और अदिति पान द्वारा एक से बढ़ कर एक सुरीले बॉलीवुड हिट नंबर्स प्रस्तुत किये गए। उक्त कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता जनप्रतिनिधि तथा पत्रकार गण ने भी अपनी उपस्थिति देकर भरपूर   आनंद भी उठाया


अपने सूफियाना गीतों और ज़ोरदार आवाज़ से सलमान अली ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।


बैंड और गिटार टीम तथा बेहतरीन कोरियोग्राफी /बैकग्राउंड नृत्य ने समां बांध दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।


रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत मे जिलाधिकारी महोदय ने सभी कलाकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने समापन संबोधन में कहा कि इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों की विशेषकर युवा महिलाओं की उपस्थिति ना केवल उत्साहवर्धक है बल्कि यह बदलते बिहार के सामाजिक परिदृश्य को भी रेखांकित करता है।


जिलाधिकारी महोदय ने कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति और इस शानदार कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई दी।