रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
अनुमण्डल पदाधिकारी डिहरी समीर सौरभ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवजोत सिमी, अंचलाधिकारी डिहरी अनामिका कुमारी, डिहरी नगर थाना के प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर शिव मंडल, माइनिंग इंस्पेक्टर संजय एवं नगर थाना की गश्ती पुलिस बल के साथ डिहरी कोल डिपो के आस पास के क्षेत्रो में संयुक्त छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में 04 (22 चक्का) ट्रक एवं 03 ट्रेक्टर पकड़े गए, जिनमें ओवरलोड बालू लदा हुआ एवं बिना चालान का पाया गया। साथ ही पानी भी वाहनों से रिस रहा था। प्रशासन एवं पुलिस की टीम को देखकर वाहन चालक वाहन से फरार हो गया, जिस पर आगे की कार्रवाई करते हुए वाहनों को सुरक्षित माइनिंग विभाग के हाथों सुपुर्द करने की कार्यवाई की जा रही है। इस संदर्भ में स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई है कि किसी भी कीमत में ओवरलोड बालू लदे वाहनों का परिचालन नहीं होने दिया जाएगा। ऐसी कार्यवाई निरंतर युद्धस्तर पर जारी रहेगी।
