संचालित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के छात्र छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण


 रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा ,वारिश अली 

डेहरी /रोहतास 

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के छात्र छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान यह जानकारी हासिल की कि अपने सपनों को एवं नए विचारों को मूलभूत जीवन में नए आयाम के साथ कैसे स्थापित किया जाता है। उपरोक्त जानकारी देते हुए विभाग की डीन डॉ इप्सिता नंदा ने  बताया कि संस्थान के एमसीए प्रथम वर्ष एवं एमएससीआईटी द्वितीय वर्ष के छात्रों ने बिहार विद्यापीठ एवं आईआईटी पटना में इनक्यूबेशन केंद्र का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के द्वारा  इनक्यूबेशन केंद्रों में कौन-कौन सी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है तथा इसके माध्यम से स्टार्टप  व्यवसाय को विकसित करने में क्या क्या मदद मिल पाता है। उन्होंने बताया कि व्यवसाय को विकसित करने में मददगार करने वाले संस्थानों को क्यूबेशन सेंटर कहा जाता है। क्यूबेशन सेंटर प्रारंभिक चरण में स्टार्टअप के लिए संजीवनी के समान होती है। इस केंद्र में आमतौर पर स्टार्टअप को व्यापारिक एवं तकनीकी सुविधाओं ,सलाह, प्रारंभिक विकास निधि, नेटवर्क और संबंध, सहकारी रिक्त स्थान ,प्रयोगशाला की सुविधा ,सलाह और सलाहकार समर्थन सुविधाएं प्रदान करती है ।डॉक्टर नंदा ने बताया कि आईआईटी पटना एवं बिहार विद्यापीठ पटना में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय को इनक्यूबेटर इन स्टार्टअप के लिए हर संभव सुविधाएं प्रदान करने की बात कही है ।इस शैक्षणिक भ्रमण में छात्रों के साथ गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की डीन डॉ इप्शिता नंदा, नारायण वर्ल्ड स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती मोनिका सिंह ,सहायक प्राध्यापक डॉ सुमित कुमार ,मिस्टर कन्हैया लाल अंबष्ट,मि. राजीव कुमार,कर्मचारी राहुल कुमार पांडे एवं गोविंद कुमार भी  शामिल रहे।