रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
अनुमंडल पदाधिकारी डिहरी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, डिहरी, अंचलाधिकारी डिहरी, थानाध्यक्ष डेहरी मुफस्सिल, खनन विभाग की टीम, डिहरी नगर थाना/डिहरी मुफस्सिल/डालमियानगर थाना की संयुक्त टीम द्वारा वीर कुंवर सिंह चौक पर बिना चालान के या ओवरलोड गाड़ी की जांच करने पहुंचे। इस क्रम में पता चला की माफियाओं द्वारा गाड़ियों को गेमन पुल पर रोक लिया गया है। पूरी टीम तुरंत पुल के लिए रवाना हुई और जांच के क्रम में कई ऐसे ट्रक एवं ट्रेक्टर पाए गए, जिनमें ओवरलोड बालू लदा हुआ पाया गया। साथ ही पानी भी वाहनों से रिस रहा था। अनुमंडल प्रशासन एवं अनुमण्डल पुलिस प्रशासन की टीम को देखकर वाहन चालक वाहन को छोड़कर वहां से फरार हो गया, जिस पर आगे की कार्रवाई करते हुवे पर्याप्त मात्रा में चालकों की व्यवस्था की गई, ताकि गेमन पुल से वाहनों को सुरक्षित थाना में पहुंचाया जा सके, जिससे किसी प्रकार की जाम की समस्या न हो। वाहनों को सुरक्षित थाना तक पहुचने में काफी मसक्कत करना पड़। रिपोर्ट लिखे जाने तक 26 वाहनों पर कार्यवाई की जा चुकी थी, अन्य जप्त वाहनों पर भी जप्ती की कार्यवाई की जा रही है। इस संदर्भ में प्रशासन द्वारा स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई है कि किसी भी कीमत में ओवरलोड बालू लदे वाहनों का परिचालन नहीं होने दिया जाएगा। ऐसी संयुक्त छापेमारी की कार्यवाई निरंतर युद्धस्तर पर जारी रहेगी।
