बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बीएमपी 2 में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


रिपोर्ट ;- वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

शंकर अस्पताल ने वाहिनी पुलिस कर्मियों के लिए कि मुफ्त : बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बीएमपी दो के वाहिनी स्टेडियम में रविवार शाम को वाहिनी पुलिस कर्मियों की स्वास्थ शिविर का आयोजन समादेष्टा स्वप्ना जी मेश्राम के आदेश पर किया गया।

स्वास्थ शिविर में शहर के शंकर अस्पताल के निदेशक सह डॉ जयप्रकाश सिंह मेडिसिन एवं शुगर थायराइड रोग विशेषज्ञ ने स्वास्थ शिविर में वाहिनी पुलिस कर्मियों का जांच किया।

मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में डॉ जयप्रकाश सिंह ने सर्वप्रथम बीएमपी दो के डीएसपी दशरथ यादव के स्वास्थ जांच किया। शिविर में उपस्थित पुलिसकर्मियों के बीपी, हार्ट रेट, पल्स ऑक्सीजन, शुगर और नि:शुल्क शुगर मेडिसिन मुहैया कराया गया। शिविर में 60 पुलिसकर्मी ने अपने स्वास्थ्य जांच कराई।

स्वास्थ शिविर में शंकर अस्पताल के जीएम राघवेंद्र सिंह, स्वास्थ्य कर्मी राखी कुमारी, निशुराज, बीएमपी दो स्पेक्टर कमल नारायण सिंह, एएसआई महेंद्र प्रसाद,अनिल कुमार, शिव शंकर चौहान, हवलदार शमशेर सिंह रामाश्रय प्रसाद मंत्री राम आदि उपस्थित थे।