रेल पुलिस ने. प्लेटफार्म पर गिरी हुई महिला यात्री कि जान बचाई


 

रिपोर्ट ;- वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

डेहरी रेल पुलिस ट्रेन के आगमन पर यात्रियों को चढ़ने और उतरने के दौरान असावधानी  पर ख्याल करते हुए तत्पर रहती है परिणाम स्वरूप यात्रा करने वाले यात्री ट्रेन चढ़ने के जल्दबाजी में रेलवे लाइन या प्लेटफार्म दोनों के बीच गिर  जाते है जिन्हें तत्काल सहायता देते हुए उनकी जान बचाई जाती है  डेहरी रेलवे स्टेशन पर यह दूसरी घटना देखने को मिला  खबर के अनुसार सोमवार को

  समय करीब 14:58बजे  गाड़ी संख्या 12801 up pf.no-3  पर आई और अपने निर्धारित ठहराव के   उपरांत खुली इसी क्रम में एक महिला गाड़ी में चढ़ने के प्रयास मे pf.no- 3  के पश्चिमी ऊपरी पुल के पास गिरकर जख्मी हो गई जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए Grp/rpf के द्वारा इलाज वास्ते  महिला के परिजन शिवकरण पांडे के कहे अनुसार बॉस हॉस्पिटल डेहरी ऑन सोन में भर्ती कराया गया  महिला की पहचान रंजना त्रिपाठी उम्र 45 वर्ष पति ललित नारायण त्रिपाठी ग्राम कौशांबी थाना महेवा घाट जिला कौशांबी उत्तर प्रदेश के रूप में किए  महिला के शरीर एवं पीठ में चोट थी महिला पूर्णत: होश मे खतरे से बाहर बताई जा रही है रेल पुलिस का यह जन सहयोग काफी चर्चा में है