मुद्रीकरण और निजी करण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं÷ शिव गोपाल मिश्रा



रिपोर्ट ;-गौतम कुमार ,वारिस अली 

पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करो बीबी पासवान

ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन मे केन्द्र सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ काफी आक्रामक रूख अख्तियार करते हुए भारत सरकार पर जमकर गरजे देश के सबसे बड़े लोकप्रिय श्रमिक नेता व एआईआरएफ के राष्ट्रीय महामंत्री शीव गोपाल मिश्रा।

दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन  उज्जैन मे आगाज करते हुए कहा कि मौद्रिकरण और नीजिकरण किसी भी कीमत पर रेलवे मे बर्दाश्त नही किया जाएगा।केन्द्र सरकार से अब दो-दो हाथ करने पर आमादा दिखे राष्ट्रीय महामंत्री शीव गोपाल मिश्रा ने कहा कि सरकार पहले नई पेंशन स्कीम को रद्द करते हुए सभी रेलकर्मीयों के लिए पहले पुरानी पेंशन स्कीम लागू करें। वरना बहुत जल्द राष्ट्रीय स्तर पर देश मे बडा आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर एआईआरएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व ईसीआरकेयू के केंद्रीय महाम॔त्री एसएनपी श्रीवास्तव ,ईसीआरकेयू के लोकप्रिय अध्यक्ष डी के पांडेय,केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश कुमार, उपाध्यक्ष केदार प्रसाद, सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा, केंद्रीय संगठन सचिव बीबी पासवान, अपर महामंत्री ज्याउद्दीन, कोषाध्यक्ष ओ पी शर्मा,मुकेश कुमार सिंह, सुल्तान अहमद,अशोक सिंह, श्रीराम सिंह, भैयालाल, डेहरीऑन सोन शाखा से बिनोद कुमार शर्मा,गया शाखा से संजय कुमार ,मॄदुला कुमारी सहित देश भर से हजारो एआईआरएफ से जुड़े यूनियन के कद्दावर नेता उपस्थित थे।