डेहरी ऑन सोन में रामनवमी त्योहार पर शरबत पानी एवं प्रसाद का वितरण किया गया




रिपोर्ट ;- वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 


रामनवमी त्योहार के अवसर पर डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के शहर एवं गांव से जुलूस में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा एवं पूजा समितियों के माध्यम से शहर के कई स्थानों पर जल शरबत एवं प्रसाद का वितरण लोगों ने किया उल्लेखनीय है कि  शहर में करोना काल के 2 वर्ष के बाद इस बार भव्य जुलूस निकालने का तैयारी दर्जनों स्थानों से किया गया था रामजी की निकली सवारी और जय श्री राम के नारों से देहरी शहर गूंज उठा संध्या 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक जुलूस का आवागमन शहर में होता रहा पुलिस प्रशासन काफी व्यस्त रहा रोहतास पुलिस प्रशासन के द्वारा संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस की भारी व्यवस्था की गई थी और जुलूस के साथ साथ बाइक सवार आधा दर्जन पुलिसकर्मी शहर में घूमते रहे पुलिस प्रशासन के चौकसी के साथ सभी जुलूस आयोजन कर्ता शांति सद्भावना के साथ अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच गए उल्लेखनीय है कि समाजिक संस्थाओं द्वारा जुलूस में शामिल लोगों को पानी पिलाने सरबत पिलाने और प्रसाद खिलाने का कार्य जमकर चलता रहा जिसमें मुख्य रुप से भारतीय मानव अधिकार संस्थान नटराज कला परिषद जय शिव कला मंदिर न्यू स्टार नवयुवक क्लब काली कला मंदिर पाली रोड एवं करीब आधा दर्जन संस्था के लोग कोई जगह व्यवस्था बनाकर सराहनीय कार्य किया आम जनता इससे बहुत खुश है  शहर वासियों ने पुलिस प्रशासन को चौकशी के लिए धन्यवाद दिया है शांतिपूर्ण एवं उल्लास पूर्ण माहौल में जुलूस निकालने के लिए संस्थाओं को भी लोगों ने बधाई दी भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन डेहरी इकाई के जिला प्रभारी शशि भूषण पाठक संगठन सचिव वेद प्रकाश शर्मा संतोष उपाध्याय बलबीर बालोतरा रवि शर्मा एवं महासचिव अजय चौधरी इत्यादि शामिल थे तुलसी चौरा नटराज कला परिषद स्टेशन रोड में ठंडा जल एवं शरबत पानी की व्यवस्था में ठाकुर कुंज बिहारी सिन्हा रुद्रेश्वर गुप्ता मुन्ना सिंह पवन सिंह इत्यादि दर्जनों लोग लगे हुए थे वही शिव मंदिर स्थान पर जय शिव कला मंदिर के पदाधिकारी एवं सदस्य अध्यक्ष विजय चौरसिया अनिल गुप्ता इंद्रजीत गुप्ता प्रकाश कुमार बबलू चौरसिया चंदन गुप्ता अजय कुमार उपेंद्र गुप्ता विपिन चौरसिया सतीश केसरी सिद्धार्थ गुप्ता प्रमोद यादव दुर्गा चौरसिया बैजू गुप्ता अमित कुमार लड्डू रोहित चौरसिया नितेश पांडे आर्यन कुमार अविनाश कुमार मनीष कुमार शादाब सिद्दीकी एवं धीरज गुप्ता संजय गुप्ता इत्यादि दर्जनों जुआ सदस्य आम भूमिका निभाई देहरी नगर में रिंकू सोनी और जयप्रकाश गुप्ता के तरफ से ठंडा जल और शरबत प्रसाद का वितरण किया गया देहरी डालमियानगर नगर परिषद के सौजन्य से अंबेडकर चौक पर छोटा पेयजल स्टॉल दिया गया था यह भी उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कहीं भी चिकित्सा व्यवस्था के लिए फर्स्ट एड की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी इस बात की चर्चा आम जनों में की जा रही है