रिपोर्ट :-वारिस अली
डेहरी/रोहतास
कुमार फाउंडेशन टीम राष्ट्रीय संस्थान जो बिहार एवं अन्य राज्यों में कार्यरत है, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आकाश कुमार ने पटना कार्यालय में जयप्रकाश कश्यप को रोहतास जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया।
संस्था समाज हित एवं लोक कल्याण हित में निरंतर बिहार मे विगत कई वर्षो से सेवाएं दे रही है जिसमे प्रमुख रूप से बिहार के विभिन्न जिलों में शिक्षा से सुधार , आत्मनिर्भर बिहार पहल संचालित है,
निशुल्क चिकित्सा सेवा, जन जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान एवं तमाम सामाजिक गतिविधियां कर रही है जो समाज उत्थान से जुड़ी है.इससे पूर्व बिहार में पटना, चंपारण,वैशाली एवम् कई जिलो में संस्था के कार्यालय स्थापित है.अब रोहतास में जयप्रकाश कश्यप की अध्यक्षता में सामाजिक गतिविधियां की जाएगी,इन्हें संस्था द्वारा रोहतास जिले का प्रभार दिया गया है. इससे पूर्व ये समाजसेवी के रूप में विभिन्न आयोजन करा चुके हैं. संस्था का कार्यालय जल्द ही रोहतास में स्थापित किया जाएगा.इससे पूर्व रोहतास में "शिक्षा से सुधार आत्मनिर्भर बिहार" पहल का संचालन संतोष समाधान द्वारा होता हैं।
रोहतास कुमार फाउंडेशन टीम के अध्यक्ष बनने उपरांत जय प्रकाश कश्यप ने कहा कि श्री आकाश कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष ) जी के द्वारा किये गये भरोसे का पुर्ण परिणाम देने का मेरा पुरा प्रयत्न होगा रोहतास जिले के तमाम समाजसेवियो को इस संस्था से जोड़कर जिले मे गरीब बच्चो को शिक्षित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी , इस जिले मे प्रतिभा की कोई कमी नही है बस जागरूक करने की जरूरत है हर तबका शिक्षित होकर रहेगा ।बहुत जल्द जिले मे हर प्रखण्ड हर नगर मे कुमार फाउंडेशन टीम का गठन कर मजबुती के साथ समाजिक कार्य किया जायेगा ।
कुमार फाउंडेशन टीम एक ऐसी संस्था है जिससे लोग जुडकर समाज मे शिक्षा, लोक कल्याण, जन जागरूकता के साथ लोगो की सेवाभाव से कार्य कर सकते है ।
कुमार फाउंडेशन टिम के रोहतास जिलाध्यक्ष जय प्रकाश कश्यप को मनोनीत होने पर समाजसेवियो ने हर्ष व्यक्त किये जिसमे प्रमुख रूप से रिंकु सोनी,प्रवीण कुमार दुबे,केतन कुमार, विसाल सिह,अमरेंद्र चन्द्रवशी, रन्जन गुप्ता,आशिष कुमार, सावन कुमार, अजय ओझा,बिक्रम कुमार, पंकज कुमार गुप्ता,नन्दन कुमार, आर्यन सोनी,दिपक गुप्त आदि लोगो ने खुशी जाहिर करते हुये शुभकामनाये दिये ।