रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
जिले के नोखा थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे हैं सुपारी किलर को पुलिस ने चार कट्टा एक रिवाल्वर, 10 जिंदा कारतूस, 50 खोखा समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । यह जानकारी देते हुए रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने बताया कि नोखा थाना के डग पुल के पास पेड़ के नीचे एक साथ चार अपराधियों को अपराध की योजना बनाने की सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान शुरू किया ।पुलिस को आते देख अपराधी भागने लगे जहां सभी चारों राजकुमार उर्फ प्रिंस ,चंदन कुमार, अशीष कुमार और विवेक कुमार उर्फ मुन्ना को चार देसी कट्टा ,एक देसी रिवाल्वर ,10 जिंदा कारतूस, 50 खोखा, 4 मोबाइल और तीन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पकड़े गए अपराधियों का इतिहास विभिन्न थानों में पूर्व में अपराधिक घटनाओं में दर्ज है।
.jpeg)