रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
महज 2 साल की बच्ची के साथ रेप करने की घटना सुनकर दिल दहल गया और विश्वास भी नहीं हो रहा था लेकिन परिजनों द्वारा मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई किया और अभियुक्त भी गिरफ्तार हो गया और पुलिस को दिए गए बयान में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार भी किया है लोग कहते हैं कि
आज का इंसान जानवर से भी बदतर काम करने लगा है इसका मिसाल रोहतास जिले के सासाराम में देखने को मिला है महज 2 साल की बच्ची के साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए प्राप्त खबर के अनुसार सासाराम के साह जलालपीर . मोहल्ला वार्ड नंबर 24 के रहने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और कांड संख्या 315 दर्ज करते हुए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है जिस 2 वर्ष के बालिका के साथ दानिश नाम का व्यक्ति ने रेप किया है उसकी हालत बेहद खराब है पीड़ित बालिका के परिवार ने चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती किया है और इलाज चल रहा है इस मामले में रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने पत्रकारों को प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त घटना को लेकर एक टीम गठन करते हुए लगातार छापामारी जारी रहा इसके बाद उसी मोहल्ले में रहने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ की गई उसने स्वयं अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है कांड दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए उसे जेल भेजा गया
