रिपोर्ट:-वारिस अली
डेहरी /रोहतास
हिमांशु फाउंडेशन व बाबा वीर कुंवर क्लब टूर्नामेंट कमिटी के तत्वाधान में कमिटी के संरक्षक पूर्व बैंक प्रबंधक सह पूर्व जिला पार्षद डॉ रामनाथ सिंह का जन्मदिन टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष डॉ ओ पी आनन्द की अध्यक्षता में आशीर्वाद दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर डॉ आनन्द ने कहा कि हमारे अभिभावक डॉ रामनाथ सिंह 75 वर्ष के हो गए, तब मेरे मन मे ख्याल आया कि आज इन अभिभावकों से आशीर्वाद लेने का दिन है और इनके जन्मदिन को आशीर्वाद दिवस के रूप में मनाया जाए। इस 75 बसंत देखने के बाद भी आज भी इनकी चुस्ती और फुर्ती हम युवाओं पर भारी है, इनके वटवृक्ष रूपी छाया में हमलोगों को अपने जीवन जीने की एक नयी ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। वही हिमांशु फाउंडेशन के अध्यक्ष सह पार्षद अधिवक्ता रवि शेखर ने कहा कि हमारे अभिभावक के जन्मदिन पर ये विशेष तरह का आयोजन जो डॉ आनन्द ने किया है इसे आगे भी मैं और मेरी कमिटी जारी रखते हुए हमारे आस-पास के सभी अभिभावकों का जन्मदिन आशीर्वाद दिवस के रूप में मनाती रहेगी, और उनका आशीर्वाद और प्रेरणा से हम नित्य आगे बढ़ते रहेंगे, उन्होंने कहा कि चाचा के साथ हमें अपने जीवन मे सामाजिक राजनीतिक और व्यवहारिक सभी सिख मिलती है, वो बहुत कुछ त्याग कर हमारे बीच मे हैं, ये हमारे लिए बहुत बड़ी किस्मत की बात है, नही तो वो चर्चित राजनेताओं की कतार में खड़े मिलतें, जिनलोगों के साथ उन्होंने अपनी शिक्षा ग्रहण की, इनका आशीर्वाद ही हमलोगों के लिये प्रशाद है। वही कमिटी के संरक्षक सह सी पी आई जिला सचिव का. ब्रजमोहन सिंह ने उनके साथ बिताए हुए बैंक के नौकरी से लेकर अभी तक के साथ पर प्रकाश डाला और कहा कि ये समाजवाद के सबसे बड़े पुरोधा हैं, इनके 75वी जन्मदिन की बधाई। इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेश अहीर, ललन सिंह, गांधी जी, सरयू सिंह, पूर्व बैंक प्रबंधक रामविलास सिंह, सर्वजीत उर्फ जज साहब, संतोष सिन्हा, प्रेमचंद, इत्यादि उपस्थित थे।