*आरओबी कार्य पुरा होने पर कर्मियों के द्वारा प्रोत्साहित समारोह का हुआ आयोजन*

रिपोर्ट:-मयंक शास्त्री

बारुण (औरंगाबाद):-झरझरिया, मैक्स वेल और गैलवानो कम्पनी के द्वारा लगभग दो वर्षों में संयुक्त रुप से बारुण रेल ओवर ब्रीज के निर्माण कार्य को पुरा होने के अवसर पर रेल ओवर ब्रिज के इंजीनियर एवं वर्करों को प्रोत्साहित करने के लिए पूजा पाठ करके समापन समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय ब्राह्मण कमल पाण्डेय के द्वारा बड़े धूमधाम से घंटो पूजा पाठ कराई गई। पुल को फूलों से सजावट भी की गई थी। इस दौरान सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर सुधिर यादव के साथ अन्य इंजीनियरों ने मिल कर फीता काटी एवं मिठाईयां बांटकर प्रोत्साहित समारोह को मनाया।  बताते चले कि यह रेलवे ओभर ब्रीज बनाने में करीब 150 करोड़ रुपैय की लागत लगी है जो औरंगाबाद जिले का प्रथम ऐट लेन होगा।  रेलवे क्रासिंग पर बने डेढ़ किलोमीटर लम्बी पुल है। जिसमें नये टेक्नोलॉजी की प्रयोग करते हुए अच्छी गुणवत्ता के आधार पर 1000 टन लोहे के द्वारा बनाई गई पुल की लम्बाई 210 फिट है और शेष सिमेंट व कांक्रीट के द्वारा बनाई गई है। दोनों पुल की चौड़ाई 82 फिट है जिसमें एक पुल की चौड़ाई 41 फिट होगी, वही इसकी उंचाई रेल लेभल से 30 फिट है। बताया जाता है कि पहले इस जगह से मात्र तीन भारतीय रेल की लाईन ही गुजरी थी लेकिन चौड़ीकरण के बाद अन्य दो लाईनों की वृद्धि कराई गई है,जहां अब पांच रेललाइन हो जाएगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार एन.एच.आई के द्वारा निर्धारित समय से पुल का परिचालन शुरु की जाएगी।