रिपोर्ट;-गौतम कुमार, वारिस अली
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिले का डेहरी अनुमंडल लगभग 29 साल का हो चुका है जिसका जन्म दिन केक काटकर यूथ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष शिव गांधी के नेतृत्व में मंगलवार को मनाया गया उक्त कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारियों की उपस्थिति हुई और संयुक्त रूप से 29 वां स्थापना दिवस पर केक काटकर खुशी मनाया गया उल्लेखनीय है कि 29 वर्षों पहले डेहरी विधानसभा के राष्ट्रीय जनता दल विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास हुसैन के बेहतर प्रयास से डेहरी को अनुमंडल बनाया गया और अकोढ़ी गोला को प्रखंड का दर्जा मिला पूर्व मंत्री के बेहतर सोच और विकास पुरुष होने का इतिहास क्षेत्र में आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है उनके द्वारा किए गए सभी विकास कार्यों को आज क्षेत्र की जनता याद करते हुए उनकी कमी को महसूस कर रहा है मोहम्मद इलियास हुसैन पूर्व मंत्री के द्वारा डेहरी को जिला बनाने का बार-बार आश्वासन भी दिया गया और यह सपना प्रकार होते होते उनकी सरकार चली गई और वह भी राजनीतिक दांवपेच के शिकार बन गए वर्तमान समय में तो उन्होंने पार्टी ही बदल डाला फिर भी आम जनता उन्हें कभी भूल नहीं पाएगी उनके द्वारा बनाया गया नगर मैं अब्दुल कयूम अंसारी नगर भवन मथुरि गंगोली क्षेत्र के लिए सेतु लोहा पुल प्रखंड और अनुमंडल और गांव गांव में सड़कों का निर्माण इत्यादि दर्जनों विकास कार्य है जिसकी चर्चा सर्वत्र की जा रही है वर्षगांठ पर बहुत लोगों को उनका याद आ गया कुछ लोगों ने कहा कि डेहरी विधानसभा के जनता को मंत्री जी भूल चुके हैं उन्होंने अपने पुत्र को यहां से चुनावी मैदान में भी उतारा जो धर्मांधता की गंदगी में सफल नहीं हो पाए अनुमंडल के पहले अनुमंडल अधिकारी श्री एचएन राम जी सभी को याद आ रहे हैं कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी को जनता भूलती नहीं वर्तमान समय में पदाधिकारियों के लिए कुछ भी कहना गलत होगा क्योंकि पिछले दिन यहां के एक अनुमंडल अधिकारी एवं एक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बालों के मामले में आज फंसे हुए हैं और सरकार उन्हें नंगा कर दी यहां की जनता उनकी ऐसा ही चर्चा कर रही है यह भी उल्लेखनीय है कि रोहतास में जो भी अधिकारी यहां आते हैं खुश होकर गाड़ी कमाई करते हुए अन्यत्र जाते हैं सूत्र बताते हैं कि अनुमंडल में पदस्थापित दोनों आरोपित अधिकारियों ने बालू के बदले सोना बनाने के चक्कर में सब कुछ गवा दिए अवैध कमाई कर नाक कटवा दिया वर्तमान समय में हमारे अनुमंडल को पुनः एक बेहतर पदाधिकारी मिला है इन के आगमन से आम जनता को काफी खुशी है कुछ लोगों ने बताया कि जनता के काम निष्पक्ष हो तो अधिकारी पूजे जाते हैं उक्त समारोह मैं शिव गांधी ने कहा कि 2001 से लगातार यूथ इंडिया के द्वारा 1 अप्रैल को प्रखंड का स्थापना दिवस एवं 12 अप्रैल को डेहरी अनुमंडल का स्थापना दिवस मनाते आ रहे हैं उन्होंने कहा कि डेहरी को जिला और नगर परिषद को नगर निगम बनने के बाद ही हम अपने को सफल मानेंगे कार्यक्रम में डेहरी अनुमंडल अधिकारी समीर सौरभ ने उपस्थित जनों को अपनी ओर से शुभकामना दिया कार्यक्रम में जदयू के नेता चिकित्सक डॉ निर्मल कुमार सिंह चंद्रिका जी दर्जनों अधिवक्ता एवं क्षेत्र की जनता संदीप कुमार उर्फ बजरंगी सरोज देवी उपेंद्र कुमार अजय कुमार अंबेडकर पुष्पा कुमारी मंजू मेहता मनीष कुमार बंटी कुमार तथा सनी पटेल इत्यादि उपस्थित
डेहरी अनुमंडल का 29वां स्थापना दिवस यूथ इंडिया के संस्थापक प्रेसिडेंट शिव गांधी के नेतृत्व में डेहरी अनुमंडल के सभी सम्मानित अधिवक्तागण पत्रकार बंधुओ तथा डेहरी अनुमंडलाधिकारी के साथ, अनुमंडल के सभी पांचों प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारीयो ने तथा अंचलाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया. डेहरी के दो सम्मानित नागरिक डॉ निर्मल कुमार सिंह तथा चंद्रिका जी महाराज ने केक और चॉकलेट का व्यवस्था किया, गुड्डू चंद्रवंशी ने स्थापना दिवस के अवसर पर टेंट का सहयोग किया.
ज्ञातव्य हो कि 2001 से लगातार यूथ इंडिया के नेतृत्व में शिव गांधी 1 अप्रैल को डेहरी प्रखंड स्थापना दिवस तथा 12 अप्रैल को डेहरी अनुमंडल स्थापना दिवस मनाते आ रहे हैं, 29वे अनुमंडल स्थापना दिवस समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में संदीप कुमार उर्फ बजरंगी, सरोज देवी, उपेंद्र कुमार, अजय कुमार अंबेडकर, पुष्पा कुमारी, मंजू मेहता, मनीष कुमार, बंटी कुमार तथा सनी पटेल का योगदान सराहनीय है.
अनुमंडल स्थापना दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बताते हुए शिव गांधी ने कहा की 2024 तक डेहरी को जिला तथा डेहरी-डालमियानगर नगर-परिषद को नगर-निगम बनाना है तथा इसके लिए डेहरी अनुमंडल के सभी नागरिकों को एक सूत्र में बांधना है इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने शिव गांधी के साथ अनुमंडल स्थापना दिवस समारोह के आयोजन करने वाले सभी युवाओं को धन्यवाद दिया तथा अपने हाथों से चाकलेट बाटा.